year
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने 15 साल के छात्र को मारी टक्कर
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। विले पार्ले इलाके में मिठीबाई कॉलेज के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने 15 साल के एक लड़के को टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय लड़का सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद लड़का सड़क पर गिर गया और बाइक सवार मौके से निकल गया। पालघर: कोर्ट का बड़ा फैसला 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा
Published On
By Online Desk
साल 2021 में डहाणू क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हत्या और शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमले के चर्चित मामले में पालघर की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। डहाणू पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 189/2021 के तहत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 307, 376, 377 तथा पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुंबई: विद्याविहार एक्सीडेंट केस: जमानत रद्द होने के बाद 17 वर्षीय आरोपी फरार
Published On
By Online Desk
विद्याविहार में हुए जानलेवा एक्सीडेंट मामले में आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग जमानत रद्द होने के कुछ दिनों बाद फरार हो गया है। मुंबई सेशंस कोर्ट द्वारा उसकी जमानत रद्द किए जाने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को अदालत के निर्देशों के तहत पेश किया जाना था, लेकिन वह अब तक सामने नहीं आया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के परिवार के घर के बाहर एक नोटिस लगाया गया है, जिसमें परिवार को निर्देश दिया गया है कि वे नाबालिग को संबंधित अधिकारियों के सामने पेश करें। मुंबई : 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में माथे के पसीने ने खोला हत्या का राज
Published On
By Online Desk
पॉश और हाई-सिक्योरिटी इलाके मालाबार हिल में 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में पुलिस ने बेहद सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच के दम पर अहम सफलता हासिल की। इस सनसनीखेज हत्याकांड की शुरुआती जांच में पुलिस के पास न तो कोई सीसीटीवी फुटेज था, न कोई प्रत्यक्षदर्शी और न ही हत्या का कोई स्पष्ट मकसद सामने आया था। लेकिन पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध के व्यवहार और उसके माथे पर आए पसीने की एक छोटी-सी बूंद ने जांच की दिशा बदल दी और पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिली। 
