मुंबई लोकल के लगेज कोच में दो यात्री आपस में भिड़े, एक दूसरे को जड़े मुक्के, दोनों अस्पताल में भर्ती

A fight broke out between two passengers in the luggage coach of a Mumbai local train, they beat each other up and both were admitted to the hospital.

मुंबई लोकल के लगेज कोच में दो यात्री आपस में भिड़े, एक दूसरे को जड़े मुक्के, दोनों अस्पताल में भर्ती

परेल-अंबरनाथ लोकल ट्रेन में देर रात दो यात्रियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह घटना रात करीब 12:30 बजे चलती ट्रेन के लगेज कोच में हुई जिसमें दोनों यात्रियों के सिर पर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारियों और अन्य यात्रियों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और स्ट्रेचर के जरिए इलाज के लिए रुक्माबाई अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए सायन अस्पताल रेफर किया गया। दोनों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

मुंबई: परेल-अंबरनाथ लोकल ट्रेन में देर रात दो यात्रियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह घटना रात करीब 12:30 बजे चलती ट्रेन के लगेज कोच में हुई जिसमें दोनों यात्रियों के सिर पर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारियों और अन्य यात्रियों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और स्ट्रेचर के जरिए इलाज के लिए रुक्माबाई अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए सायन अस्पताल रेफर किया गया। दोनों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

 

Read More मुंबई: शिवसेना विवाद में उद्धव गुट का चुनाव आयोग पर निशाना

रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच 
सरकारी रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों यात्रियों के पास कोई चाकू या अन्य धारदार हथियार नहीं था। पुलिस के मुताबिक, हाथापाई के दौरान एक यात्री की कलाई में पहने धातु के कड़े से दूसरे व्यक्ति के सिर पर चोट लग गई जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल जीआरपी कल्याण इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है और विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Read More नालासोपारा में तबेला चहा-जमजम बिरयानी आउटलेट का वीडियो वायरल, खाने के बीच चूहा दिखने का दावा

लोकल ट्रेन में युवक की हत्या 
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पिछले महीने मुंबई लोकल में हुई एक हत्या की वारदात अभी भी लोगों के जेहन में ताजा है। उस मामले में चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन में बारिश के दौरान दरवाजा खुला रखने को लेकर दो यात्रियों के बीच बहस हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से 22 वर्षीय युवक मयंक लोहार पर हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने उस मामले में आरोपी सचिन रमेश सुवर्णा को लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि आरोपी ने बहस के दौरान युवक पर कई वार किए और बोरीवली स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन से उतरकर फरार हो गया था।

Read More मुंबई: चर्चगेट मेट्रो स्टेशन के लिफ्ट में तकनीकी खराबी, यात्री फंसे; मची चीख-पुकार