of a Mumbai
Mumbai 

मुंबई लोकल के लगेज कोच में दो यात्री आपस में भिड़े, एक दूसरे को जड़े मुक्के, दोनों अस्पताल में भर्ती

मुंबई लोकल के लगेज कोच में दो यात्री आपस में भिड़े, एक दूसरे को जड़े मुक्के, दोनों अस्पताल में भर्ती परेल-अंबरनाथ लोकल ट्रेन में देर रात दो यात्रियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह घटना रात करीब 12:30 बजे चलती ट्रेन के लगेज कोच में हुई जिसमें दोनों यात्रियों के सिर पर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारियों और अन्य यात्रियों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और स्ट्रेचर के जरिए इलाज के लिए रुक्माबाई अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए सायन अस्पताल रेफर किया गया। दोनों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 
Read More...

Advertisement