most
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई: भूल जाइए दुबई और सिंगापुर, मुंबई का यह कोना बनने जा रहा है दुनिया का अगला सबसे आलीशान वाटरफ्रंट
Published On
By Online Desk
सिंगापुर का मरीना बे और दुबई का पाम जुमेराह उन रईसों की पहली पसंद है जो समंदर किनारे लग्जरी लाइफ जीना चाहते हैं. आने वाले कुछ समय में मुंबई का बांद्रा रेक्लेमेशन, इन दोनों ही जगहों को कड़ी टक्कर देगा. मुंबई के इस कोने को देश के सबसे बड़े और आलीशान वाटरफ्रंट डिस्ट्रिक्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है. बांद्रा रेक्लेमेशन के पास बांद्रा बे को विकसित किया जा रहा है. मुंबई: पश्चिम रेलवे के 80 फीसदी कोच में नहीं हैं सीसीटीवी, लोकल के डिब्बों में टॉकबैक तो लगे, ज्यादातर हैं खराब
Published On
By Online Desk
लोकल ट्रेन में हुए मर्डर के बाद यात्री सुरक्षा का विषय एक बार फिर से गरमा गया है। करीब 30 लाख यात्री प्रतिदिन लोकल से यात्रा करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा आज एक बड़ा विषय बन चुका है। इसी कड़ी में महिलाओं की सुरक्षा को समझने के लिए एनबीटी की प्रतिनिधि ने स्वयं महिलाओं के डिब्बे में यात्रा कर टॉक बैक सिस्टम का जायजा लिया। यह चेकिंग 5 ट्रेनों में की गई, जिनमे से 3 ट्रेनों में कोई रिप्लाई नहीं आया, 1 ट्रेन में रिप्लाई आया पर कुछ मदद नहीं मिली। वही 1 लोकल में रिप्लाई के साथ -साथ मदद भी मिली। इसी के साथ ही करीब 80% लोकल के डिब्बों में (जनरल और महिला) में सीसीटीवी भी नहीं लगे है। मुबंई देश का सबसे बड़ा और सबसे महंगा प्रॉपर्टी बाजार; नवंबर में टूट गए प्रॉपर्टी ब्रिकी के सारे रेकॉर्ड
Published On
By Online Desk
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नवंबर में प्रॉपर्टी ब्रिकी के सारे रेकॉर्ड टूट गए हैं। मुबंई देश का सबसे बड़ा और सबसे महंगा प्रॉपर्टी बाजार है। शहर में चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के बड़े प्रोजेक्ट्स के कारण शहर की तस्वीर बदल रही है और प्रॉपर्टी की डिमांड भी बढ़ रही है। नवंबर में शहर में 12,219 प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इससे सरकारी खजाने को भी फायदा हुआ है। रजिस्ट्रेशन और स्टांप ड्यूटी से राज्य को 1,038 करोड़ रुपये मिले हैं, जो पिछले साल से 12% ज्यादा है। यह जानकारी महाराष्ट्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन एंड कंट्रोलर ऑफ स्टाम्प्स के आंकड़ों से मिली है। मुंबई : साल का सबसे ज़्यादा प्रदूषित महीना बनकर उभरा अक्टूबर
Published On
By Online Desk
अक्टूबर 2025 अब तक मुंबई का साल का सबसे ज़्यादा प्रदूषित महीना बनकर उभरा है। 19 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने अपने सबसे ज़्यादा डेली एवरेज पी एम 2.5 लेवल और सात मॉनिटरिंग स्टेशनों ने जनवरी से अब तक के अपने सबसे ज़्यादा पी एम 10 लेवल रिकॉर्ड किए हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि यह बढ़ोतरी 18 से 22 अक्टूबर के बीच हुई, जो त्योहारों के समय के साथ मेल खाती है। 
