मुंबई : ‘गैंग्स ऑफ जामताड़ा’… लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मुंबई के व्यापारी को धमकाया, मांगी 30 लाख की रंगदारी

Mumbai: 'Gangs of Jamtara'... Threaten Mumbai businessman in Lawrence Bishnoi's name, demand extortion of Rs 30 lakh

मुंबई : ‘गैंग्स ऑफ जामताड़ा’… लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मुंबई के व्यापारी को धमकाया, मांगी 30 लाख की रंगदारी

महाराष्ट्र में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस जांच में पता चला कि मुंबई , ठाणे और राज्य के अन्य जिलों में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सराफा व्यापारियों, बिल्डरों और नेताओं को फिरौती के लिए धमकी दी गई. इस मामले में अब तक जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनमें से कुछ झारखंड के धनबाद जिले के जामताड़ा इलाके के रहने वाले है. 

मुंबई :  महाराष्ट्र में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस जांच में पता चला कि मुंबई , ठाणे और राज्य के अन्य जिलों में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सराफा व्यापारियों, बिल्डरों और नेताओं को फिरौती के लिए धमकी दी गई. इस मामले में अब तक जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनमें से कुछ झारखंड के धनबाद जिले के जामताड़ा इलाके के रहने वाले है. 

 

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट रिश्वत मामले में 45 वर्षीय सतारा जज को जमानत देने से किया इनकार

मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में ज्वेलर्स को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकाकर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ताजा मामले में बोरिवली के एक ज्वेलर से 30 लाख रुपये की कथित रंगदारी मांगने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने 18 से 24 फरवरी के बीच वॉट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर व्यापारी को बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम देने की धमकी दी थी और फिरौती मांगी थी.

Read More मुंबई: गोरेगांव इलाके में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म 

जामताड़ा के रहने वाले हैं आरोपी
इसी तरह विलेपार्ले के एक सराफा व्यापारी अजित जैन से भी 20 लाख की फिरौती मांगी गई थी. इस केस में भी 5 आरोपी पकड़े गए, जिसमें 2 जामताड़ा के रहने वाले है. बोरीवली ज्वेलर केस में पुलिस ने सबसे पहले माहिम में जाल बिछाकर रियाजुद्दीन मोहम्मद बशीर (29) को पकड़ा. उसकी निशानदेही पर बांद्रा और जोगेश्वरी (पश्चिम) से मोहम्मद फैय्याज उर्फ सद्दाम (27), मोहम्मद आश्रफूल अंसारी (36) और मोहम्मद अरबाज अंसारी (27) को गिरफ्तार किया गया. इसके पहले विलेपार्ले पुलिस 5 और बोरिवली पुलिस 4 आरोपियों को पकड़ चुकी है. 

Read More पनवेल-कर्जत लोकल रेल कॉरिडोर का काम फ़ास्ट ट्रैक पर 

कैसे पकड़े गए आरोपी?
मामले की गंभीरता देखते हुए बोरिवली पुलिस ने पीड़ित ज्वेलर को भरोसे में लेकर आरोपियों से बातचीत जारी रखने को कहा, आरोपियों को विश्वास दिलाया गया कि उन्हें कैश के स्थान पर सोने के सिक्के दिए जाएंगे. तय योजना के मुताबिक जब माहिम में आरोपी बशीर सोना लेने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया. 

Read More मुंबई : हाई प्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश; चार स्ट्रगलिंग फीमेल एक्ट्रेस को मुक्त कराया

जामताड़ा-वासेपुर से जुड़े तार
जांच में सामने आया है कि पकड़े गए कई आरोपी झारखंड के कुख्यात साइबर फ्रॉड नेटवर्क जामताड़ा से जुड़े हैं और धनबाद जिले के वासेपुर के निवासी हैं. सूत्रों के मुताबिक, गिरोह का सरगना जामताड़ा इलाके से ही नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है. उसकी तलाश में मुंबई पुलिस की एक टीम झारखंड में डेरा डाले हुए है. 

VPN और इंटरनेशनल नंबर से धमकी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी किराए के मकानों में रहकर वीपीएन और इंटरनेशनल नंबर का इस्तेमाल करते थे. ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके. सोशल मीडिया पर ज्वेलर्स के विज्ञापन देखकर उनका बैकग्राउंड खंगाला जाता और फिर स्क्रिप्टेड धमकी भरे कॉल-मैसेज भेजे जाते थे. साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ने के बाद गिरोह ने गैंगस्टर के नाम पर डर पैदा कर वसूली का नया तरीका अपनाया. 

लग्जरी घरों और गाड़ियों के मालिक हैं गिरोह के सदस्य
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह के कई सदस्य धनबाद में लग्जरी घरों और गाड़ियों के मालिक हैं. बदमाशों की संख्या करीब दो दर्जन बताई जा रही है, जो मुंबई और आसपास के जिलों में छिपे हो सकते हैं. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. 
बोरिवली के ज्वेलर राजेश पटेल ने बताया कि करीब डेढ़ महीने से धमकी भरे कॉल और मैसेज मिल थे. डर के कारण उन्होंने एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे. दोबारा मांग आने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद कार्रवाई तेज की गई. 
इधर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में विशेष अदालत ने मुख्य शूटर समेत सात आरोपियों की पुलिस हिरासत 4 मार्च तक बढ़ा दी है. जांच अधिकारी ने बताया कि हथियारों से जुड़ी कुछ अहम बरामदगी अभी बाकी है.