महाराष्ट्र : मुंबई को जल्द मिलेगी भारत की पहली ऑटोमैटिक दरवाजों वाली नॉन एसी लोकल ट्रेन... चेन्नई से किया गया रवाना

Maharashtra: Mumbai to Soon Receive India's First Non-AC Local Train with Automatic Doors... Dispatched from Chennai.

महाराष्ट्र : मुंबई को जल्द मिलेगी भारत की पहली ऑटोमैटिक दरवाजों वाली नॉन एसी लोकल ट्रेन... चेन्नई से किया गया रवाना

मुंबई में रेल व्यवस्था में सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 9 जून को मुंब्रा में हुए दर्दनाक हादसे के करीब 10 महीने बाद शहर को भारत की पहली नॉन-AC लोकल ट्रेन मिलने जा रही है। इस ट्रेन में ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे होंगे। यह सुरक्षा के लिहाज़ से एक बड़ा सुधार है जिसका मकसद खुले दरवाज़ों से यात्रा करने के कारण होने वाली मौतों को रोकना है। बता दें कि मुंब्रा में हुए हादसे में पांच यात्रियों की जान चली गई थी, जबकि नौ अन्य भीड़भाड़ वाली चलती ट्रेन से गिर गए थे। 

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में रेल व्यवस्था में सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 9 जून को मुंब्रा में हुए दर्दनाक हादसे के करीब 10 महीने बाद शहर को भारत की पहली नॉन-AC लोकल ट्रेन मिलने जा रही है। इस ट्रेन में ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे होंगे। यह सुरक्षा के लिहाज़ से एक बड़ा सुधार है जिसका मकसद खुले दरवाज़ों से यात्रा करने के कारण होने वाली मौतों को रोकना है। बता दें कि मुंब्रा में हुए हादसे में पांच यात्रियों की जान चली गई थी, जबकि नौ अन्य भीड़भाड़ वाली चलती ट्रेन से गिर गए थे। 

नई 12-कोच वाली इस ट्रेन का निर्माण चेन्नई के पेरम्बूर स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। इस ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है और इसके रविवार तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल इसे एक खाली स्पेशल लोकल ट्रेन के रूप में मुंबई लाया जा रहा है। यह पहल मुंब्रा हादसे के बाद रेलवे द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के तहत उठाया गया कदम है। 

हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने यह भी माना है कि इस नई प्रणाली के चलते शुरुआती दिनों में ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ सकता है। हर स्टेशन पर दरवाजों के पूरी तरह खुलने और बंद होने में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा। इससे ट्रेन के ठहराव का समय बढ़ सकता है। इसका असर समय सारणी पर भी पड़ने की आशंका जताई गई है।

Read More मुंबई : एयरपोर्ट पर 15 लाख के हीरे जड़े झुमके गायब

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

खारघर में पेड़ों की कटाई पर बवाल: PMC द्वारा 24 पुराने पेड़ काटने की मंजूरी के खिलाफ पर्यावरण प्रेमियों का विरोध खारघर में पेड़ों की कटाई पर बवाल: PMC द्वारा 24 पुराने पेड़ काटने की मंजूरी के खिलाफ पर्यावरण प्रेमियों का विरोध
मीरा रोड बकरीद विवाद: सोसायटी में कुर्बानी की खबरों को निवासी ने बताया झूठा, कहा — गलत जानकारी से बढ़ा तनाव
बकरीद 2026 से पहले मुंबई हाई अलर्ट पर: शहरभर में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
पनवेल में फायर हेल्पलाइन फेल होने पर शिवसेना का अनोखा विरोध, दमकल अधिकारी का निजी नंबर गाड़ियों पर चिपकाया
NEET UG 2026 पेपर लीक केस में CBI की बड़ी कार्रवाई: लातूर के डॉक्टर और पुणे के कोचिंग फैकल्टी समेत 2 और आरोपी गिरफ्तार
पंढरपुर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: मुस्लिम समाज ने एकादशी के सम्मान में टाली बकरीद की रस्में