कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा का रास्ता रोका, दो पक्षों में टकराव; गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Ambedkar procession blocked in Kasganj, two sides clash; police force deployed in the village

 कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा का रास्ता रोका, दो पक्षों में टकराव; गांव में पुलिस फोर्स तैनात

सहावर कोतवाली के गांव चहक गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।  

कासगंज : सहावर कोतवाली के गांव चहक गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।  

 

Read More मुंबई में बैठा दलाल गोरखपुर से हासिल कर रहा कोटा, ऐसे खुला खेल

Read More सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आवारा कुत्तों को हटाने और नसबंदी आदेश बरकरार, पुनर्विचार याचिकाएं खारिज

गांव चहका गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा गुनार की ओर से निकाले जाने का यादव पक्ष ने विरोध किया। दलित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने सड़क पर दूसरे पक्ष के लोगों ने  ट्रैक्टर, बुग्गी, थ्रेशर रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने इस ओर से शोभायात्रा को निकालने से मना कर दिया। 

Read More डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, बेंगलुरु में भव्य समारोह

विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। गांव में विवाद की सूचना पर सहावर सीओ शाहिदा नसरीन व काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। गांव में पुलिस पर पथराव की सूचना है। इस गांव में 30 साल पूर्व भी यादव पक्ष की ओर से शोभायात्रा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों को पक्षों को समझाने के प्रयास में लगी हुई है।

Read More ईडी का बड़ा एक्शन: बेंगलुरु में 2500 करोड़ के अवैध क्रिप्टो मनी ट्रांसफर नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 करोड़ रुपये फ्रीज