भिवंडी : डंपिंग ग्राउंड में दफन गुटखा फिर हुआ गायब... 64 लाख का माल गड्ढे से निकाल ले गए माफिया

Bhiwandi: Gutkha Buried at Dumping Ground Vanishes Again... Mafia Cart Away Goods Worth 64 Lakhs from the Pit

भिवंडी : डंपिंग ग्राउंड में दफन गुटखा फिर हुआ गायब...  64 लाख का माल गड्ढे से निकाल ले गए माफिया

जेसीबी की मदद से उन्होंने गड्डा खोदा और फिर से बड़ी मात्रा में गुटखा निकालकर एक टेंपो में भर लिया। वे कुछ गुटखा ले जाने में कामयाब भी हो गए। जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को पता चला, वे मौके पर पहुंचे और गुटखा माफिया को रोकने की कोशिश की। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस आने की सूचना के बाद माफिया गुटखा से भरा टेंपो छोड़कर भाग गए। घटना से कुछ देर के लिए डंपिंग ग्राउंड इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

भिवंडी : चाविंद्रा स्थित डंपिंग ग्राउंड में पुलिस और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने 64 लाख का गुटखा जब्त कर नष्ट किया था, जिसे गुटखा माफिया ने फिर से गड्ढे से चुरा लिया है, यह सब वहां के स्थानीय नागरिकों ने उजागर किया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 माह पहले भिवंडी क्राइम ब्रांच ने करीब 64 लाख का गुटखा जब्त किया था। कोर्ट की अनुमति के बाद फूड एंड ड्रग प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त गुटखे को चाविंद्रा डंपिंग ग्राउंड में 20 से 25 फीट गहरे गड्ढे में दबाने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई पूरी होते ही गुटखा माफिया सक्रिय हो गए और आधी रात के करीब मौके पर पहुंच गए। जेसीबी की मदद से उन्होंने गड्डा खोदा और फिर से बड़ी मात्रा में गुटखा निकालकर एक टेंपो में भर लिया। वे कुछ गुटखा ले जाने में कामयाब भी हो गए। जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को पता चला, वे मौके पर पहुंचे और गुटखा माफिया को रोकने की कोशिश की। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस आने की सूचना के बाद माफिया गुटखा से भरा टेंपो छोड़कर भाग गए। घटना से कुछ देर के लिए डंपिंग ग्राउंड इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

नगरसेवक रोहिदास बाघमारे ने आरोप लगाते हुए कहा कि, कोर्ट के आदेश के मुताबिक जब्त गुटखा को पूरी तरह नष्ट करने के लिए जब्त गुटखे पर केमिकल डालकर उसे जलाना जरूरी है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही का फायदा गुटखा माफिया उठाते हैं। पूर्व नगरसेवक विकास निकम ने आरोप लगाया है कि इस तरह नष्ट किए गए गुटखे को हटाने के पीछे एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है और इसमें कुछ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। पुलिस और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है। एक तरफ जहां राज्य में गुटखा पर बैन है, वहीं दूसरी तरफ देखा जा रहा है कि गुटखा माफिया गुटखे को फिर से बाहर निकालने में सक्रिय हैं।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बांग्लादेश :  मौलाना की हत्या पर भड़के कट्टरपंथी... हिंदुओं पर निकाली भड़ास, घरों और दुकानों पर बोला हमला बांग्लादेश : मौलाना की हत्या पर भड़के कट्टरपंथी... हिंदुओं पर निकाली भड़ास, घरों और दुकानों पर बोला हमला
पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन से देश में शोक की लहर... पीएम मोदी, अमित शाह, गडकरी, फडणवीस समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि !
दक्षिण मुंबई में 16-17 अप्रैल को नहीं आएगा पानी... सूचि में देखें प्रभावित इलाकों का नाम
भिवंडी : डंपिंग ग्राउंड में दफन गुटखा फिर हुआ गायब... 64 लाख का माल गड्ढे से निकाल ले गए माफिया
नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई; अब जांच के घेरे में डेवलपर्स
महाराष्ट्र : पुणे में जल संकट गहराया... मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दी 15% पानी कटौती की चेतावनी !