businessman
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई एयरपोर्ट से 2 करोड़ का सोना और 1.28 लाख UAE दिरहम चोरी, सूरत के कारोबारी ने सहार पुलिस में दर्ज कराई FIR
Published On
By Online Desk
दुबई से लौट रहे सूरत के एक कपड़ा व्यापारी के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कथित तौर पर धोखाधड़ी हुई। उनसे लगभग 1.95 करोड़ रुपये कीमत का 1.5 किलोग्राम सोना और 1.28 लाख UAE दिरहम (लगभग 33.35 लाख रुपये) नकद ठग लिए गए। सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि 67 साल के एक व्यापारी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है। मुंबई: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कारोबारी के परिवार को ₹5.01 करोड़ मुआवजा
Published On
By Online Desk
मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले घाटकोपर निवासी 46 वर्षीय कारोबारी नीरज मेहता के परिवार को ₹5.01 करोड़ का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह हाल के कुछ हफ्तों में मुंबई मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल की ओर से ₹5 करोड़ से अधिक का दिया गया दूसरा बड़ा मुआवजा है। इससे पहले जुलाई में ट्रिब्यूनल ने 2022 के एक सड़क हादसे में 82 प्रतिशत स्थायी रूप से दिव्यांग हुए मुलुंड निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति को ₹19.97 करोड़ का मुआवजा देने का आदेश दिया था। मुंबई के 'मिसिंग लिंक' टनल में फॉर्च्यूनर ने टेम्पो को उड़ा दिया, कारोबारी तुषार भूमकर की मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर
Published On
By Online Desk
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बने 'मिसिंग लिंक' टनल में बीती रात डेढ़ बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुणे से मुंबई जा रही एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर ने मुंबई की ओर जा रहे एक मालवाहक टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। हादसे में पिंपरी चिंचवड़ स्थित वाकड़ के रहने वाले कारोबारी तुषार भूमकर की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाकी तीन बाल-बाल बच गए।यह हादसा पुणे से मुंबई जाते समय मिसिंग लिंक पर टनल में हुआ। हादसे के बाद दो घंटे तक मुंबई की ओर जाने वाले ट्रैफिक को मिसिंग लिंक से बंद पुराने रास्ते से डायवर्ट किया गया। हादसे के बाद मुंबई की ओर जाने वाली लेन को फिर से चालू कर दिया गया। मुंबई का कारोबारी डिजिटल अरेस्ट, 14 दिन में ठगों को किया 7.9 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Published On
By Online Desk
देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में डिजिटल अरेस्ट का बहुत बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई में साइबर ठगों ने एक 73 साल के टूर एंड ट्रैवल कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ऐसा डराया कि उन्होंने 14 दिनों के भीतर 7.9 करोड़ रुपए गंवा दिए। अंधेरी के रहने वाले इस कारोबारी से हुई साइबर ठगी की जांच अब मुंबई की वेस्ट साइबर पुलिस कर रही है। 
