पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन से देश में शोक की लहर... पीएम मोदी, अमित शाह, गडकरी, फडणवीस समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि !

A wave of mourning sweeps across the nation following the passing of Padma Vibhushan Asha Bhosle... Leaders including PM Modi, Amit Shah, Gadkari, and Fadnavis pay tribute!

पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन से देश में शोक की लहर...  पीएम मोदी, अमित शाह, गडकरी, फडणवीस समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर आशा भोसले के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-'भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाज़ों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज़ में हमेशा एक बेमिसाल चमक रही। 

मुंबई: आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक संवेदनाएं जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत तमाम नेताओं ने भी आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर आशा भोसले के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-'भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाज़ों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज़ में हमेशा एक बेमिसाल चमक रही। उनके साथ हुई मेरी मुलाक़ातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा-आशा 'ताई' ने न केवल अपनी आवाज और प्रतिभा से एक अनूठी पहचान बनाई बल्कि अपने मधुर गीतों के माध्यम से भारतीय संगीत को और भी समृद्ध किया। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-"ये पूरे भारत के लिए, विश्व के संगीत प्रेमियों के लिए बहुत ही दुख की बेला है, भारत के इतिहास में उन्होंने संगीत की जो सेवा की है, मंगेशकर परिवार ने जो संगीत की सेवा की है, लता दीदी के रूप में पहले सितारा, पहला तारा लुप्त होते हुए हमने देखा, संगीत का दूसरा तारा भी आज लुप्त हुआ है, इसका हम सबको बहुत दुख है, बाल्यावस्था से संगीत की सेवा करते-करते 92 साल की उम्र तक लगातार उन्होंने सेवा की ,अपने 90 में जन्मदिन पर 3 घंटे CONCRT करने वाली दुनिया की एकमात्र गायिका है, आखरी दम तक संगीत की सेवा उन्होंने कि, हम सभी लोग जानते हैं कि शास्त्री संगीत से लेकर पॉप, रॉक ,सभी प्रकार की संगीत उन्होंने हम लोगों को दिया, सभी प्रकार के गीत गाए, विशेषता आरडी बर्मन जी और उन्होंने संगीत को एक अलग जोन में पहुंचने का काम किया और ऐसा कोई भी ,ऐसी कोई भी भाषा नहीं है, भारत की जिसमें उन्होंने गाना ना गया हो, 12000 से ज्यादा गाने, 20 से ज्यादा भाषाओं में उन्होंने गए, इस प्रकार की एक गायइका  जिनके शुरू में परमेश्वर बसते थे, उनका चला जाना, यह भारत के लिए हम सभी के लिए बहुत बड़ी हानि है, उनके परिवार के दुख में, हम सभी लोग सम्मिलित हैं।'

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- भारतीय संगीत जगत की मशहूर और दिग्गज हस्ती गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजली। उनके साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहें है। उनका जाना भारत के संगीत क्षेत्र की अपरिमित क्षति है। अपनी विलक्षण प्रतिभा से आशा जी ने संगीत के क्षितिज पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। नया दौर, तीसरी मंज़िल, हरे रामा हरे कृष्णा, उमराव जान के साथ साथ इजाज़त और रंगीला जैसे वक़्त और पीढ़ियों के साथ बदलती कई मशहूर फिल्में और गीत आशा जी ने अपने स्वर से अजर अमर किए है। प्लेबैक सिंगर के रूप में भी उन्होंने कई यादगार गाने दिए। संगीत के क्षेत्र में उनका 'स्वर' और उनका महत्वपूर्ण योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आशा भोसले के निधन को कला और संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-'भारतीय संगीत जगत की सुर साम्राज्ञी, सुरों की महान उस्ताद, 'पद्म विभूषण' आशा भोसले जी का निधन बहुत दुखद है और कला की दुनिया के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। उनकी बेमिसाल गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं। उनकी मीठी धुनें हमेशा देश के लोगों के दिलों में गूंजती रहेंगी। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले, और शोकाकुल परिवार और चाहने वालों को यह बहुत बड़ा दुख सहने की शक्ति मिले। ॐ शांति!

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जानी मानी गायिका आशा भोसले के निधन पर रविवार को गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें "संगीत जगत की महान हस्ती" करार देते हुए पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। बनर्जी ने 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा, "संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले के निधन से गहरा दुख हुआ है। वह एक ऐसी प्रेरणादायी और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका थीं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया।" उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बांग्ला संगीत में भी आशा भोसले का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री ने कहा, "उन्होंने कई बांग्ला गीत भी गाए और पश्चिम बंगाल में भी वह बेहद लोकप्रिय हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें उन्हें 2018 में हमारे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंगविभूषण' से सम्मानित करने का अवसर मिला।'' बनर्जी ने भोसले के परिवार, सहयोगियों और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। भारतीय संगीत जगत की एक अमर आवाज आज शांत हो गई। उनके सुरों ने कई पीढ़ियों को आनंद दिया और भावनाओं को छुआ। वे खुले व्यक्तित्व की धनी थीं। लता मंगेशकर के बाद वे संगीत जगत के एक महान युग की मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी थीं। भारतीय संगीत क्षेत्र का यह स्तंभ आज ढह गया है। उनके गीत ही उनका अमरत्व बने रहेंगे। उनकी स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि।"

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बांग्लादेश :  मौलाना की हत्या पर भड़के कट्टरपंथी... हिंदुओं पर निकाली भड़ास, घरों और दुकानों पर बोला हमला बांग्लादेश : मौलाना की हत्या पर भड़के कट्टरपंथी... हिंदुओं पर निकाली भड़ास, घरों और दुकानों पर बोला हमला
पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन से देश में शोक की लहर... पीएम मोदी, अमित शाह, गडकरी, फडणवीस समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि !
दक्षिण मुंबई में 16-17 अप्रैल को नहीं आएगा पानी... सूचि में देखें प्रभावित इलाकों का नाम
भिवंडी : डंपिंग ग्राउंड में दफन गुटखा फिर हुआ गायब... 64 लाख का माल गड्ढे से निकाल ले गए माफिया
नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई; अब जांच के घेरे में डेवलपर्स
महाराष्ट्र : पुणे में जल संकट गहराया... मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दी 15% पानी कटौती की चेतावनी !