कल्याण पूर्व में घर खरीद के नाम पर महिला से 5 लाख की ठगी... जान से मारने की धमकी !

Woman Cheated of 5 Lakh in Kalyan East Under the Pretext of Buying a House... Death Threats Issued!

कल्याण पूर्व में घर खरीद के नाम पर महिला से 5 लाख की ठगी...  जान से मारने की धमकी !

पीड़िता के अनुसार उन्होंने चॉल में एक कमरा और गाला खरीदने के लिए नकद और चेक के माध्यम से भुगतान किया था। जब उन्होंने घर का कब्जा मांगा तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

कल्याण : कल्याण पूर्व के आडिवली-ढोकळी क्षेत्र में घर खरीद के नाम पर एक महिला से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पालघर जिले के मनोर क्षेत्र की रहने वाली कविता यादव ने आरोप लगाया है कि चॉल मालिक यादव बंधुओं ने उनसे पैसे लेकर ना तो घर दिया और ना ही पैसे वापस किए।

पीड़िता के अनुसार उन्होंने चॉल में एक कमरा और गाला खरीदने के लिए नकद और चेक के माध्यम से भुगतान किया था। जब उन्होंने घर का कब्जा मांगा तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

Read More मुंबई : संजय निरुपम की परिवहन मंत्री को चिट्ठी, मराठी अनिवार्यता पर करें विचार

इस मामले में मानपाडा पुलिस स्टेशन में संतोष यादव, ब्रिजेश यादव, सुनील यादव, कृष्णा यादव और रंजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भूमाफिया के इस गिरोह पर कार्रवाई की जा रही है।

Read More मुंबई: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बीएमसी जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार