मुंबई : गोराई बीच पर एक बार फिर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला; अवैध रूप से घोड़ागाड़ी और बैलगाड़ी की रेस

MUMBAI: One more time, the case of throwing stones openly at Gorai Beach; Illegal horse and bullock cart races

मुंबई : गोराई बीच पर एक बार फिर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला; अवैध रूप से घोड़ागाड़ी और बैलगाड़ी की रेस

मुंबई के गोराई बीच पर एक बार फिर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा स्पष्ट प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद यहां अवैध रूप से घोड़ागाड़ी और बैलगाड़ी की रेस आयोजित की गई। हैरानी की बात यह रही कि समुद्र किनारे हजारों लोगों की मौजूदगी में यह रेस कराई गई, जबकि इस दौरान सट्टेबाजी होने की भी आशंका जताई जा रही है।

मुंबई : मुंबई के गोराई बीच पर एक बार फिर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा स्पष्ट प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद यहां अवैध रूप से घोड़ागाड़ी और बैलगाड़ी की रेस आयोजित की गई। हैरानी की बात यह रही कि समुद्र किनारे हजारों लोगों की मौजूदगी में यह रेस कराई गई, जबकि इस दौरान सट्टेबाजी होने की भी आशंका जताई जा रही है।

 

Read More मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता ने 'लाड़की बहना योजना' पर विपक्ष के आरोप को बताया बेबुनियाद

बताया जा रहा है कि गोराई बीच पर कुछ लोगों ने गुपचुप तरीके से घोड़ागाड़ी और बैलगाड़ी की रेस का आयोजन किया। सुबह-सुबह शुरू हुई इस रेस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बीच पर जमा हो गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे इलाके में शोर-शराबे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घोड़ों और बैलों को तेज दौड़ाने के लिए उन्हें चाबुक से बेरहमी से मारा जा रहा है। रेस के दौरान तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ियों के आसपास मोटरसाइकिलें और लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे हालात में किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद यह अवैध आयोजन चलता रहा।

Read More मुंबई: खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई दहलाने की साजिश, जैश और आईएस से जुड़े दो संदिग्ध महाराष्ट्र से गिरफ्तार

इस पूरे मामले की शिकायत समाजसेविका पल्लवी पाटील ने गोराई पुलिस थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आयोजकों और रेस में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Read More मुंबई से यूपी के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, रूट और टाइमिंग भी हो गई तय

पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रेस का आयोजन करने वाले और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More मुंबई : शेयर-ट्रेडिंग साइबर धोखाधड़ी ; मुनाफे के लालच में कारोबारी ने गंवाए १०.९८ करोड़

जांच के दौरान पुलिस उस वायरल वीडियो की भी पड़ताल कर रही है, जिसमें घोड़े और बैलगाड़ियों को बेरहमी से दौड़ाया जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार में दौड़ती गाड़ियों के आसपास लोगों और मोटरसाइकिलों की भीड़ भी दिखाई दे रही है, जिससे यह साफ होता है कि आयोजन के दौरान सुरक्षा के किसी भी नियम का पालन नहीं किया गया।