illegal
Mumbai 

ठाणे स्टेशन एरिया ट्रैफिक इम्प्रूवमेंट स्कीम ब्रिज के टॉयलेट में वेंडरों का अवैध स्टोरेज, 2 लाख का सामान जब्त

 ठाणे स्टेशन एरिया ट्रैफिक इम्प्रूवमेंट स्कीम ब्रिज के टॉयलेट में वेंडरों का अवैध स्टोरेज, 2 लाख का सामान जब्त ठाणे रेलवे स्टेशन के बाहर बने स्टेशन एरिया ट्रैफिक इम्प्रूवमेंट स्कीम ब्रिज पर नगर निगम की व्यवस्था में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां अनधिकृत स्ट्रीट वेंडरों द्वारा नगर निगम के सार्वजनिक टॉयलेट का कथित तौर पर अवैध इस्तेमाल सामान रखने के लिए किया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि वेंडरों ने महिलाओं और ठाणे नगर निगम कर्मचारियों के लिए आरक्षित टॉयलेट की डुप्लीकेट चाबियां तक बनवा ली थीं। रात के समय इन टॉयलेट का इस्तेमाल कथित तौर पर सामान रखने और अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से बचने के लिए किया जाता था। 
Read More...
Mumbai 

मुंबई: ट्रेनों में अवैध खाद्य सामग्री पर आईआरसीटीसी की सख्ती 

मुंबई: ट्रेनों में अवैध खाद्य सामग्री पर आईआरसीटीसी की सख्ती  ट्रेनों में यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने देशभर में जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की टीम ने जम्मू रेलवे डिवीजन से संचालित होने वाली ट्रेनों में पिछले एक सप्ताह के दौरान औचक निरीक्षण किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को ट्रेनों में केवल रेलवे द्वारा स्वीकृत पैकेज्ड पेयजल और अधिकृत खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध कराए जाएं। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और गैर-कानूनी ऑनलाइन गेमिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और गैर-कानूनी ऑनलाइन गेमिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और गैर-कानूनी ऑनलाइन गेमिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गोवा के कैंडोलिम स्थित एक आलीशान विला में छापेमारी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी को आशंका है कि यह गिरोह पिछले छह महीनों से साइबर अपराध के जरिए हासिल की गई 500 करोड़ रुपये से अधिक की रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर कर मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा था।   
Read More...
Mumbai 

मुंबई : 4.12 करोड़ की दवाएं जब्त, एफडीए ने अवैध कारोबार का किया भंडाफोड़

मुंबई : 4.12 करोड़ की दवाएं जब्त, एफडीए ने अवैध कारोबार का किया भंडाफोड़ अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अवैध दवा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। राज्यभर में 34 ठिकानों पर छापा मार कर 4.12 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध दवाएं, सौंदर्य प्रसाधन और चिकित्सा सामग्री जब्त की गई है। जांचे गए 587 नमूनों में 35 दवाएं व उत्पाद अमानक पाए गए, जिन्हें तत्काल बाजार से रिकॉल करने के निर्देश दिए गए हैं। नौ एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Read More...

Advertisement