मुंबई: खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई दहलाने की साजिश, जैश और आईएस से जुड़े दो संदिग्ध महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Mumbai: Plot to terrorize Delhi-Mumbai with toy bombs, two suspects linked to Jaish and IS arrested from Maharashtra

मुंबई: खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई दहलाने की साजिश, जैश और आईएस से जुड़े दो संदिग्ध महाराष्ट्र से गिरफ्तार

आईएस से जुड़े दोनों संदिग्धों मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई निवासी दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थे। पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और मुंबई को खिलौना बम से दहलाने की साजिश रच रहे दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई: आईएस से जुड़े दोनों संदिग्धों मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई निवासी दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थे। पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और मुंबई को खिलौना बम से दहलाने की साजिश रच रहे दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आईएस से जुड़े दोनों संदिग्धों मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई निवासी दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थे। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

 

Read More डमाम से दिल्ली जा रही Air India Express फ्लाइट की अहमदाबाद में Emergency Landing, Lavatory में मिला ‘Bomb’ नोट

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर रविवार को दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। दोनों आतंकी मिशन खिलाफत और सोल्जर ऑफ प्रॉफेट समूहों से जुड़े थे और पाकिस्तान में जैश कमांडर के संपर्क में थे। 

Read More नालासोपारा जिला परिषद स्कूल में कुकर फटने से मची अफरा-तफरी

दोनों ने इंटरनेट के जरिये खिलौना बम बनाना सीखा आैर दिल्ली-मुंबई में धमाकों को अंजाम देने की फिराक में थे। मुंबई एटीएस ने कुछ समय पहले आईएस (इस्लामिक स्टेट) से जुड़े कुछ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में इन दोनों के बारे में जानकारी मिली थी। 

Read More दिल्ली : खर्च करने में मुंबई-दिल्ली छूटे पीछे, ये है देश की सबसे ज्यादा खर्चीली शहर

युवाओं को भर्ती करते थे
पुलिस ने बताया, दोनों आतंकी भारत में कट्टरपंथी युवाओं को भर्ती कराते हैं। इनका मकसद भारत में आईएस के एजेंडे को आगे बढ़ाना और कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार करना है। युवाओं को भड़काऊ सामग्री के माध्यम से कट्टरपंथी बना रहे हैं। इन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान के माध्यम से हथियार मुहैया कराए जाते हैं।

Read More मुंबई : अंधेरी पश्चिम में शादी समारोह के लिए कैटरिंग बुक कराने के नाम पर 21.62 लाख की ठगी !