issued
Maharashtra 

मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी

मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी आने वाले पांच दिन के लिए मौसम विभाग ने मुंबई, मुंबई उप नगर, ठाणे और नासिक के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं पालघर, रायगढ़, नासिक घाट, पुणे घाट और सतारा घाट के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है. मुंबई में कुछ मिनट की बारिश ही सिस्टम की परीक्षा लेने के लिए काफी साबित हुई. किंग सर्कल इलाके में चंद मिनटों की बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब गईं. हालात ऐसे बने कि बीएमसी को बड़े-बड़े पंप लगाकर पानी निकालना पड़ा. वहीं, डामर की सड़क पर गहरे गड्ढे भी सामने आ गए, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं.
Read More...
Mumbai 

गोवंडी में मकान ढहने से दो लोग घायल, ठाणे और पालघर समेत कई जिलों में अलर्ट

गोवंडी में मकान ढहने से दो लोग घायल, ठाणे और पालघर समेत कई जिलों में अलर्ट मायानगरी मुंबई में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को इस सीजन का पहला रेड अलर्ट जारी होने के बाद मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव देखने को मिला, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ। विक्रोली में सबसे ज्यादा 246.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि भांडुप में एक निर्माण स्थल पर करीब 100 फीट लंबा भीषण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ, जिसमें एक ट्रक और कई पेड़ समा गए।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : महाराष्ट्र दिवस परेड के चलते दादर में ट्रैफिक प्रतिबंध, रूट डायवर्जन, पढ़िए मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई : महाराष्ट्र दिवस परेड के चलते दादर में ट्रैफिक प्रतिबंध, रूट डायवर्जन, पढ़िए मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मुंबई पुलिस ने दादर क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बताया कि 1 मई को दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान में महाराष्ट्र दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसके चलते आसपास के सभी मार्गों पर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात में बदलाव और प्रतिबंध लागू रहेंगे। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक नोटिफिकेशन के अनुसार, परेड के सुचारू संचालन और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा, बाधा या खतरे से बचाने के लिए यह विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा रही है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : महाराष्ट्र में पानी को लेकर अलर्ट, मुंबई, ठाणे, समेत शहरों के लिए एडवाइजरी जारी, 31 अगस्त तक सोच-समझकर करें यूज

मुंबई : महाराष्ट्र में पानी को लेकर अलर्ट, मुंबई, ठाणे, समेत शहरों के लिए एडवाइजरी जारी, 31 अगस्त तक सोच-समझकर करें यूज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पानी को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पानी की सख्त योजना और संरक्षण के उपाय लागू करें, ताकि अगस्त 2026 के आखिर तक पीने के पानी की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अल नीनो घटना के कारण बारिश में संभावित रुकावटों की चेतावनी भी दी। यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब राज्य के बांधों में फिलहाल 653.63 हजार मिलियन क्यूबिक फीट पानी जमा है। यह पिछले साल इसी समय के 551.86 हजार मिलियन क्यूबिक फीट के मुकाबले 101.77 हजार मिलियन क्यूबिक फीट ज्‍यादा है।  
Read More...

Advertisement