मुंबई : शब-ए-बारात के मौके पर वेस्टर्न रेलवे ने चर्चगेट और विरार के बीच 2 स्पेशल लोकल ट्रेन चलाने का फैसला

Mumbai: On the occasion of Shab-e-Barat, Western Railway has decided to run two special local trains between Churchgate and Virar.

मुंबई : शब-ए-बारात के मौके पर वेस्टर्न रेलवे ने चर्चगेट और विरार के बीच 2 स्पेशल लोकल ट्रेन चलाने का फैसला

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ने भी शब-ए-बारात को लेकर कमर कस ली है. शब-ए-बारात के मौके पर वेस्टर्न रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. शब-ए-बारात  के दौरान होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे 3 और 4 फरवरी की दरमियानी रात चर्चगेट और विरार के बीच 2 स्पेशल स्लो लोकल ट्रेनें चलाएगा. 

 

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ने भी शब-ए-बारात को लेकर कमर कस ली है. शब-ए-बारात के मौके पर वेस्टर्न रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. शब-ए-बारात  के दौरान होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे 3 और 4 फरवरी की दरमियानी रात चर्चगेट और विरार के बीच 2 स्पेशल स्लो लोकल ट्रेनें चलाएगा. 

 

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

क्या है ट्रेनों का शेड्यूल?
चर्चगेट-विरार स्पेशल लोकल 4 फरवरी को सुबह 2.35 बजे चर्चगेट से रवाना होगी और सुबह 4.15 बजे विरार पहुंचेगी. वापसी में विरार-चर्चगेट स्पेशल लोकल  4 फरवरी को सुबह 1.42 बजे विरार से चलेगी और सुबह 3.22 बजे चर्चगेट पहुंचेगी.शब-ए-बारात के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 2 सबअर्बन EMU स्पेशल सेवाएं चलाई जाएंगी.

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

वेस्टर्न रेलवे ने क्या किया ट्वीट?
वेस्टर्न रेलवे ने ट्विटर पर किये एक पोस्ट में लिखा, ‘ये स्पेशल EMU सेवाएं ऊपर बताई गई तारीखों पर नोटिफाइड शेड्यूल के अनुसार चलेंगी. यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस व्यवस्था पर ध्यान दें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.’ शब-ए-बारात को माफी की रात भी कहा जाता है. यह इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के 8वें महीने शाबान की 14वीं और 15वीं तारीख की रात को मनाया जाता है. 

Read More मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 

शब-ए-बारात की रात होता क्या है?
यह नाम फारसी शब्द शब (रात) और अरबी शब्द बारात (माफी, आजादी या मुक्ति) से लिया गया है. ऐसा मानना ​​है कि इस रात अल्लाह हर प्राणी की किस्मत, रोजी-रोटी, जीवन और मृत्यु का फैसला अगले साल के लिए उनके पिछले कामों के आधार पर करते हैं.

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार