मुंबई : गर्मी में रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को राहत; जान लें संचालन का समय

Mumbai: Railways to run special trains during summer, providing relief to passengers; know operating hours

मुंबई : गर्मी में रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को राहत; जान लें संचालन का समय

गर्मी में यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे की ओर से मुंबई, पुणे रूट पर कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाली इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग निर्धारित दिनों में किया जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुंबई : गर्मी में यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे की ओर से मुंबई, पुणे रूट पर कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाली इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग निर्धारित दिनों में किया जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुंबई, पुणे रूट पर भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों

 

Read More मुंबई: कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार से जल्द से जल्द विपक्ष के नेता को मंजूरी देने की मांग की

में आरक्षण भी शुरू हो गया है। इसके अलावा गोरखपुर से मुंबई दादर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को और राहत मिलेगी।

Read More  मुंबई : अब सरकार की नज़र अधिकारियों और कर्मचारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर 

इन स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन
01431 पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल : यह ट्रेन 17 से 28 अप्रैल तक हर शुक्रवार और मंगलवार को पुणे से सुबह 6:40 बजे चलकर दूसरे दिन वाराणसी शाम 3:35 बजे पहुंचेगी। यहां से जौनपुर, औड़िहार होते हुए गाजीपुर सिटी तक जाएगी।
01432 गाजीपुर सिटी-पुणे स्पेशल : यह ट्रेन 17 से 28 अप्रैल तक हर रविवार और बृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से सुबह 4:20 बजे चलकर वाराणसी स्टेशन होते हुए दूसरे दिन शाम 4:20 बजे पुणे पहुंचेगी।
01073 लोकमान्य तिलक-बनारस स्पेशल : यह ट्रेन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हर बुधवार और बृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक से चलाई जाएगी। यह दोपहर 12:15 बजे लोकमान्य तिलक से चलकर दूसरे दिन रात 11:30 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।
01074 बनारस-लोकमान्य तिलक स्पेशल : यह ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन से 3 अप्रैल से हर शुक्रवार और शनिवार को सुबह 5:30 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस : यह ट्रेन दादर से दोपहर 2:05 बजे चलकर दूसरे दिन बनारस स्टेशन पर रात 9:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह वाराणसी स्टेशन होते हुए गोरखपुर जाएगी।

Read More नासिक:  मंत्री गिरीश महाजन ने आगामी नासिक कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा की...