Churchgate
Mumbai 

मुंबई: चर्चगेट मेट्रो स्टेशन के लिफ्ट में तकनीकी खराबी, यात्री फंसे; मची चीख-पुकार

मुंबई: चर्चगेट मेट्रो स्टेशन के लिफ्ट में तकनीकी खराबी, यात्री फंसे; मची चीख-पुकार मुंबई में चर्चगेट मेट्रो स्टेशन के एक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से कई यात्री अंदर फंस गए। लिफ्ट पारदर्शी कांच का बना होने के कारण मेट्रो प्रशासन ने तुरंत फंसे यात्रियों को देख लिया और उन्हें बचा लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। मेट्रो प्रशासन के अनुसार कि तकनीकी खराबी के कारण चर्चगेट मेट्रो स्टेशन का एक लिफ्ट अस्थायी रूप से रुक गया, जिसमें छह यात्री अंदर फंस गए। यात्रियों को पांच मिनट में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अब लिफ्ट सामान्य रूप से काम कर रहा है।  
Read More...
Mumbai 

मुंबई : शब-ए-बारात के मौके पर वेस्टर्न रेलवे ने चर्चगेट और विरार के बीच 2 स्पेशल लोकल ट्रेन चलाने का फैसला

मुंबई : शब-ए-बारात के मौके पर वेस्टर्न रेलवे ने चर्चगेट और विरार के बीच 2 स्पेशल लोकल ट्रेन चलाने का फैसला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ने भी शब-ए-बारात को लेकर कमर कस ली है. शब-ए-बारात के मौके पर वेस्टर्न रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. शब-ए-बारात  के दौरान होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे 3 और 4 फरवरी की दरमियानी रात चर्चगेट और विरार के बीच 2 स्पेशल स्लो लोकल ट्रेनें चलाएगा.   
Read More...
Mumbai 

मुंबई से पुणे 48 मिनट में, बोरीवली से चर्चगेट जितना ही लगेगा समय, जानिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की खास बातें

मुंबई से पुणे 48 मिनट में, बोरीवली से चर्चगेट जितना ही लगेगा समय, जानिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की खास बातें केंद्रीय बजट में महाराष्ट्र के लिए गुड न्यूज दी गई। मुंबई से पुणे के बीच रेलयात्रा अब केवल 48 मिनट में पूरी हो सकेगी। ऐसा इसलिए कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने जिन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर्स का ऐलान किया है, उनमें मुंबई-पुणे कॉरिडोर भी है। यानी इन दोनों शहरों के बीच बुलेट जैसी ट्रेनें चलेंगी। अभी दोनों शहरों की रेल से दूरी 4 घंटे है। बड़ी संख्या में लोग हर दिन मुंबई- पुणे आना-जाना करते हैं। हाई स्पीड ट्रेन से उन्हें राहत मिलेगी। इसकी संभावित रफ्तार 300 से 320 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। कॉरिडोर शुरू होने से आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। 
Read More...
Mumbai 

मुंबई : रविवार को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच जंबो ब्लॉक

मुंबई : रविवार को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच जंबो ब्लॉक पश्चिम रेलवे ने मुंबई लोकल ट्रेन से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि रविवार को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच जंबो ब्लॉक रहेगा. एक आधिकारिक बयान में, पश्चिम रेलवे ने कहा कि पटरियों, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए, रविवार, 28 सितंबर, 2025 को सुबह 10:35 बजे से दोपहर 3:35 बजे तक चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल (लोकल) स्टेशनों के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर पाँच घंटे का जंबो ब्लॉक लिया जाएगा.
Read More...

Advertisement