वसई : पानी की टंकी से मानव अवशेष मिले; इलाके में हड़कंप

Vasai: Human remains found in water tank; panic in the area

वसई : पानी की टंकी से मानव अवशेष मिले; इलाके में हड़कंप

नौपाड़ा इलाके में एक पानी की टंकी से मानव अवशेष मिले हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह पानी की टंकी काफी समय से बंद पड़ी हुई थी। यहां इलाके में इमारत की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान जब पानी की टंकी तोड़ी जा रही थी तो टंकी के अंदर से मानव कंकाल बरामद हुए। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। ये कंकाल कब के हैं इसे लेकर जांच की जा रही है।

वसई : नौपाड़ा इलाके में एक पानी की टंकी से मानव अवशेष मिले हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह पानी की टंकी काफी समय से बंद पड़ी हुई थी। यहां इलाके में इमारत की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान जब पानी की टंकी तोड़ी जा रही थी तो टंकी के अंदर से मानव कंकाल बरामद हुए। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। ये कंकाल कब के हैं इसे लेकर जांच की जा रही है।

 

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

दरअसल, यहां वसई में बंद पड़ी पानी की टंकी में मानव शरीर के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना वसई के नौपाड़ा इलाके में सामने आई है। यह चॉल ‘बारकुल्या’ नाम से जानी जाती है, जिसमें लगभग दस से पंद्रह परिवार रहते हैं। यह चॉल करीब तीस साल पुरानी है और यहां की पानी की टंकी लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं थी। फिलहाल इमारत की मरम्मत का काम चल रहा था, और उसी दौरान जब पानी की टंकी को तोड़ने का काम शुरू किया गया, तो सुबह मानव खोपड़ी और हाथ की कुछ हड्डियां मिलीं।

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

पानी की टंकी से मानव कंकाल मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मणिकपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। वहीं अब पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश में जुटी हुई है। कुछ लोगों का अनुमान है कि यह घटना अंधविश्वास से जुड़ी किसी गतिविधि के कारण हो सकती है। वहीं यह आशंका भी जताई जा रही है कि किसी की हत्या कर शव को यहां फेंका गया हो।

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा