मुंबई जाने वाले यात्री सावधान, दक्षिण पूर्व रेलवे ने कैंसिल की ये ट्रेनें, टिकट की है बुक तो चेक कर लें लिस्ट
Mumbai-bound passengers beware, South Eastern Railway has cancelled these trains; check the list if you have booked tickets.
मुंबई जाने की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे से होकर मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों को अप्रैल महीने में कैंसिल कर दिया गया है. नागपुर डिवीजन में चल रहे डेवलपमेंट के काम और लाइन ब्लॉक की वजह से यह फैसला लिया गया है. रेलवे का कहना है कि यह काम ट्रैक की सुरक्षा और आधुनिकीकरण के लिए जरूरी है.
मुंबई : मुंबई जाने की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे से होकर मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों को अप्रैल महीने में कैंसिल कर दिया गया है. नागपुर डिवीजन में चल रहे डेवलपमेंट के काम और लाइन ब्लॉक की वजह से यह फैसला लिया गया है. रेलवे का कहना है कि यह काम ट्रैक की सुरक्षा और आधुनिकीकरण के लिए जरूरी है. लेकिन इसका सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों से मुंबई की ओर सफर करने वाले हैं. अगर आपने भी आने वाले दिनों में टिकट बुक कर रखा है. तो स्टेशन निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें. जिससे आखिरी वक्त पर परेशानी न हो.
इसव वजह से लिया गया फैसला
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों को अलग अलग तारीखों में कैंसिल किया गया है. नागपुर डिवीजन में लाइन ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें नहीं चल पाएंगी. जिससे कई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. इसलिए ही यात्रियों को पहले से सतर्क रहना जरूरी है. खासकर मुंबई जाने वाले यात्रियों को अपने सफर की प्लानिंग दोबारा करने की सलाह दी गई है. रेलवे ने यह भी कहा है कि कैंसिल ट्रेनों की जानकारी पहले मिलने से यात्रियों को दूसरे ऑप्शसं का इंतजाम करने का पूरा मौका मिल पाएगा.
रिफंड के लिए क्या करना होगा?
इन ट्रेनों के लिए जिन यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक किए हैं. उन्हें रिफंड अपने आप उनके बैंक खाते में मिल जाएगा. तो वहीं काउंटर से टिकट लेने वाले यात्री अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर से रिफंड ले सकते हैं. किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है. यात्रियों को सलाह है कि सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. जिससे आखिरी वक्त परेशानी न हो.
रेलवे की ओर से कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन नंबर 18030 शालीमार-एलटीटी कुर्ला एक्सप्रेस यह ट्रेन 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक पूरी तरह कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 18029 एलटीटी-शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस यह ट्रेन 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस अप्रैल महीने की 4, 5, 7, 8, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 और 22 तारीख को यह ट्रेन नहीं चलेगी.
ट्रेन नंबर 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस यह ट्रेन 6, 7, 9, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 अप्रैल को कैंसिल रहेगी.


