मुंबई : सायन स्टेशन पर झगड़े के दौरान तीन यात्री ट्रेन से गिरे, मची अफरा-तफरी

Mumbai: Three passengers fall off train during a scuffle at Sion station, causing panic.

मुंबई : सायन स्टेशन पर झगड़े के दौरान तीन यात्री ट्रेन से गिरे, मची अफरा-तफरी

मुंबई के सायन स्टेशन पर तीन यात्री किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गए। उन्हें बचाने के लिए रेलवे ने तुरंत बिजली बंद कर दी और अन्य ट्रेनों को रोक दिया। एक अधिकारी ने बताया, ''सुबह करीब 10 बजे कुछ यात्रियों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई और इसी अफरा-तफरी में वे सीएसएमटी जाने वाली ट्रेन से गिर गए। ट्रेन की गति उस समय धीमी थी। ट्रेन सायन स्टेशन से अभी-अभी चली ही थी।

मुंबई : मुंबई के सायन स्टेशन पर तीन यात्री किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गए। उन्हें बचाने के लिए रेलवे ने तुरंत बिजली बंद कर दी और अन्य ट्रेनों को रोक दिया। एक अधिकारी ने बताया, ''सुबह करीब 10 बजे कुछ यात्रियों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई और इसी अफरा-तफरी में वे सीएसएमटी जाने वाली ट्रेन से गिर गए। ट्रेन की गति उस समय धीमी थी। ट्रेन सायन स्टेशन से अभी-अभी चली ही थी।

 

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

इस घटना में तीनों यात्री घायल हो गए हैं। कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही हमने 8-9 मिनट के लिए बिजली बंद कर दी ताकि तीनों को बचाए जाने तक विपरीत दिशा से कोई दूसरी ट्रेन न आ सके।''

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद

घायलों में अफजल चौधरी, सचिन विश्वकर्मा और कुर्ला निवासी जैनिल सैयद शामिल हैं। तीनों को सायन स्थित लोकमान्य तिलक नगर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More मुंबई : 20 करोड़ रुपये के डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले में बड़ी सफल; कोलकाता, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार