मुंबई में प्रदूषण का अटैक, बढ़ते वायु प्रदूषण सूचकांक के बीच छाई धुंध; लोगों से की गई घरों में रहने की अपील

Pollution attacks Mumbai, smog engulfs air pollution index; residents urged to stay indoors

मुंबई में प्रदूषण का अटैक, बढ़ते वायु प्रदूषण सूचकांक के बीच छाई धुंध; लोगों से की गई घरों में रहने की अपील

आमतौर पर बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। मगर, इस बार प्रदूषण ने देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई पर धावा बोला है। बीते दिन (31 जनवरी 2026) को मुंबई का वायु प्रदूषण सूचकांक गंभीर श्रेणी तक पहुंच गया। मुंबई में सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, हल्की ठंड के बीच छाई धुंध स विजिबिलटी भी काफी कम हो गई है। 

 

मुंबई : आमतौर पर बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। मगर, इस बार प्रदूषण ने देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई पर धावा बोला है। बीते दिन (31 जनवरी 2026) को मुंबई का वायु प्रदूषण सूचकांक गंभीर श्रेणी तक पहुंच गया। मुंबई में सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, हल्की ठंड के बीच छाई धुंध स विजिबिलटी भी काफी कम हो गई है। 

 

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 


मुंबई के कई इलाकों से प्रदूषण की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। भारी धुंध के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। 

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप


मुंबई के प्रभादेवी में एल्फिंस्टन ब्रिज के आसपास वायु प्रदूषण सूचकांक  258 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक माना जाता है। मुंबई के AQI से बढ़ते प्रदूषण के स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में मुंबई में सांस लेना हर दिन 5 सिगरेट पीने के बराबर है।

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा