मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

Panic after Mumbai Police control room received a threatening call

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप मच गया. कॉलर ने दावा किया कि वो आतंकी कसाब का भाई बोल रहा है और मुंबई पुलिस मुख्यालय को उड़ा देगा. फोन आने के बाद पुलिस कॉलर की तलाश में जुट गई और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की. पुलिस ने जांच में पाया कि कॉलर मुंबई के मुलुंड इलाके का रहने वाला है. मुंबई के मुलुंड इलाके से कॉल करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति दारू के नशे में कॉल किया था.

मुंबई : मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप मच गया. कॉलर ने दावा किया कि वो आतंकी कसाब का भाई बोल रहा है और मुंबई पुलिस मुख्यालय को उड़ा देगा. फोन आने के बाद पुलिस कॉलर की तलाश में जुट गई और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की. पुलिस ने जांच में पाया कि कॉलर मुंबई के मुलुंड इलाके का रहने वाला है. मुंबई के मुलुंड इलाके से कॉल करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति दारू के नशे में कॉल किया था.

 

Read More ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को 1 अप्रैल को आया फोन
पुलिस अधिकारी ने बताया, ''1 अप्रैल की रात करीब 1 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने मुंबई पुलिस को गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि वह मुंबई पुलिस मुख्यालय को उड़ा देगा, उसने खुद को 'आतंकवादी कसाब' का भाई बताया. जाहिर तौर पर वह 26/11 आतंकी हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब का जिक्र कर रहा था, जिसे फांसी की सजा दी गई थी. उसने कहा, "कसाब का भाई बोल रहा हूं." इसके बाद उसने फोन काट दिया.

Read More मुंबई : विशेष टाडा अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया; टाइगर मेमन, याकूब मेमन के परिवार की 14 अचल संपत्तियों को केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश

ट्रेस करने पर मुलुंड का निकला मोबाइल नंबर
पुलिस ने जब उस मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो वो मुंबई के मुलुंड इलाके का निकला, जिसके बाद मुलुंड पुलिस स्टेशन में कॉलर पीयूष शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज की गई. प्रारंभिक पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह कुछ पारिवारिक समस्याओं के कारण चिंतित था और इसलिए शराब पीने के बाद नशे में धमकी भरा कॉल किया था.

Read More विले पार्ले में सड़क पार कर रही 80 साल की बुजुर्ग को क्रेन ने कुचला... खून से लथपथ छोड़ भागा ड्राइवर, अब गिरफ्तार

इससे पहले पिछले महीने मुंबई में पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम को एक धमकी भरी कॉल आई थी. इसके जरिए धमकी दी गई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आतंकी हमला होने वाला है. कॉल आने के तुरंत बाद पुलिस एक्टिव हो गई थी और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई थी. 

Read More बांद्रा : अवैध रूप से दवाइयों का आयात करने और बिना रसीद के उन्हें बेचने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज