मुंबई : महाराष्ट्र पर जलवायु संकट! कहीं बारिश तो कहीं हीट स्ट्रोक का साया, मुंबई एमएमआर में फिर चढ़ा पारा

Mumbai: Climate crisis looms over Maharashtra! Rain and heatwaves threaten elsewhere, temperatures soar again in Mumbai MMR.

मुंबई : महाराष्ट्र पर जलवायु संकट! कहीं बारिश तो कहीं हीट स्ट्रोक का साया, मुंबई एमएमआर में फिर चढ़ा पारा

देश में कहीं बढ़ती गर्मी तो कहीं अचानक हो रही बारिश अब केवल मौसमी बदलाव नहीं रह गई है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन के गंभीर संकट की ओर इशारा कर रही है। महाराष्ट्र जैसे राज्य में तेजी से हो रहे शहरीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के बीच जलवायु संकट का साया मंडराने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी लगातार बढ़ते तापमान को लेकर चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र में अल नीनो का खतरा भी बढ़ गया है। दो दिन पहले राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ गया। 

मुंबई : देश में कहीं बढ़ती गर्मी तो कहीं अचानक हो रही बारिश अब केवल मौसमी बदलाव नहीं रह गई है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन के गंभीर संकट की ओर इशारा कर रही है। महाराष्ट्र जैसे राज्य में तेजी से हो रहे शहरीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के बीच जलवायु संकट का साया मंडराने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी लगातार बढ़ते तापमान को लेकर चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र में अल नीनो का खतरा भी बढ़ गया है। दो दिन पहले राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ गया। 

 

Read More नवी मुंबई : तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, 10 पैदल चलने वालों को टक्कर मारी, एक की मौत

ठाणे में कई स्थानों पर मुफ्त पेयजल सुविधा
महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। स जिले के कराड दक्षिण क्षेत्र से एक अलग तस्वीर सामने आई है। जहां हर साल इस समय तेज गर्मी पड़ती थी, वहीं इस बार अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। तेज आंधी, ओलों और मूसलाधार बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई फसलें खराब हो गई हैं, जिससे नववर्ष और नवरात्रि का उत्साह भी फीका पड़ गया है। वहीं जालना जिले में भी अचानक हुई ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

Read More महाराष्ट्र में बारिश की मार के बीच भूकंप के झटके, देर रात किन जगहों पर कांपी धरती, तीव्रता कितनी?

जलवायु परिवर्तन के संकेत
विशेषज्ञों के अनुसार तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के कारण अचानक बारिश या अत्यधिक गर्मी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। फसलों के साथ-साथ सब्जियों और फलों को भी नुकसान हुआ है। इस साल आम के पेड़ों पर अच्छे बौर आए थे, लेकिन बेमौसम बारिश और तेज आंधी के कारण पेड़ों पर लगे बौर झड़ गए हैं, जिससे बागवानों में चिंता का माहौल है।

Read More मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भारी भूस्खलन, 14 दैनिक और 16 स्पेशल ट्रेनों समेत कुल 30 सेवाएं रद

मुंबई में गर्मी का प्रकोप
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और एमएमआर क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। कई जगहों पर तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, कोंकण समेत कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं। 

Read More मुंबई: 598 लीटर मिलावटी दूध जब्त; दो गिरफ्तार

राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्मी का असर
मुंबई एमएमआर के साथ राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्मी का असर तेजी से दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और कुछ क्षेत्रों में यह 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में ज्यादा गर्मी के कारण बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अकोला, अमरावती और वर्धा जिलों में भी गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। सामान्य तापमान के लिए प्रसिद्ध पुणे में भी इस समय तेज गर्मी महसूस की जा रही है। 

ठाणे स्टेशन पर मुफ्त पेयजल की सुविधा
मुंबई-ठाणे में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल की समस्या भी सामने आने लगी है। ऐसे में कुछ संस्थाएं आगे आकर यात्रियों के लिए मुफ्त पेयजल की व्यवस्था कर रही हैं। ठाणे नगर निगम द्वारा जेवीएम चैरिटेबल ट्रस्ट और येस ट्रस्ट के सहयोग से ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास मुफ्त बिसलेरी पेयजल सुविधा शुरू की गई है।