मुंबई : बिजली के खंभे से बोल्ट और तांबे के तार चोरी... 3 करोड़ की संपत्ति पर चोरों का हाथ साफ

Mumbai: Bolts and copper wires stolen from electricity poles... Thieves make off with assets worth ₹3 crore.

मुंबई : बिजली के खंभे से बोल्ट और तांबे के तार चोरी... 3 करोड़ की संपत्ति पर चोरों का हाथ साफ

अधिकारियों का कहना है कि यदि यह गड़बड़ी समय पर पकड़ में नहीं आती तो खंभा चलती गाड़ियों पर गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका थी। मार्च 2024 से अब तक 3 करोड़ रुपये की चोरी इस घटना ने मुंबई कोस्टल रोड पर महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मार्च 2024 में कोस्टल रोड के शुरू होने के बाद से अब तक यहां से करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण और अन्य सामग्री चोरी हो चुकी है।

मुंबई : वर्ली स्थित मुंबई कोस्टल रोड पर समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया। नियमित निरीक्षण के दौरान रखरखाव कर्मचारियों ने पाया कि अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे लगे करीब 12 मीटर ऊंचे बिजली के खंभे से उसके आधार के चारों बोल्ट और तांबे के विद्युत कंडक्टर निकाल लिए थे। इससे खंभा अस्थिर हो गया था और उसके कभी भी सड़क पर गिरने का खतरा पैदा हो गया था।
अधिकारियों के मुताबिक, यह क्षति तीन दिन पहले नियमित निरीक्षण के दौरान सामने आई।

इसके बाद तत्काल खंभे को सुरक्षित किया गया। अधिकारियों का कहना है कि यदि यह गड़बड़ी समय पर पकड़ में नहीं आती तो खंभा चलती गाड़ियों पर गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका थी। मार्च 2024 से अब तक 3 करोड़ रुपये की चोरी इस घटना ने मुंबई कोस्टल रोड पर महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मार्च 2024 में कोस्टल रोड के शुरू होने के बाद से अब तक यहां से करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण और अन्य सामग्री चोरी हो चुकी है।

Read More मुंबई: बांद्रा वेस्ट के हिल रोड पर एक इमारत में लगी आग, दमकल ने काबू पाया