पुणे : दुखी अन्ना हजारे का अहिल्यानगर में मौन आंदोलन शुरू, दिल्ली के कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट का किया समर्थन

Pune: Distressed Anna Hazare begins silent protest in Ahilya Nagar, supports Delhi's Cockroach Janata Party protest

पुणे : दुखी अन्ना हजारे का अहिल्यानगर में मौन आंदोलन शुरू, दिल्ली के कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट का किया समर्थन

देश के जाने-माने समाजसेवी अन्ना हजारे ने अन्ना हजारे ने दिल्ली के छात्रों के समर्थन में अहिल्यानगर में मौन विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। अन्ना हजारे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में दिल्ली में परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में मौन आंदोलन शुरू किया। वह इस मौके पर बेहद इमोशनल हो गए।

पुणे : देश के जाने-माने समाजसेवी अन्ना हजारे ने अन्ना हजारे ने दिल्ली के छात्रों के समर्थन में अहिल्यानगर में मौन विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। अन्ना हजारे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में दिल्ली में परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में मौन आंदोलन शुरू किया। वह इस मौके पर बेहद इमोशनल हो गए। वह छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर बेहद आहत हैं। हजारे का यह विरोध प्रदर्शन 'कॉकरोच जनता पार्टी' के चल रहे विरोध के बीच हो रहा है, जो परीक्षा पेपर लीक के आरोपों पर जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। अन्ना हजारे ने एक दिन पहले पीएम मोदी को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि सरकार हल निकाले। अन्ना ने कहा था कि एक मंत्री के इस्तीफे से सरकार नहीं गिर जाएगी। उनका आशय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तरफ था।

 

Read More मुंबई: एमपीएससी के पेपर लीक मामले पर सियासी संग्राम, हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ केस दर्ज

अन्ना हजारे की पीएम मोदी से अपील
22 जुलाई: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में नीट पेपर लीक को लेकर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के 'चलो संसद' मार्च और उस दौरान हुई हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने सरकार को छात्रों से बातचीत करने और इस मुद्दे को लोकतांत्रिक तरीके से सुलझाने को कहा।

Read More महाराष्ट्र में 'एनालॉग पनीर' पर 1 साल का कड़ा प्रतिबंध: FDA जांच में 35.4% सैंपल फेल होने के बाद सरकार का बड़ा फैसला

20 जुलाई: अन्ना हजारे ने कहा कि मतभेदों को सुलझाने के लिए हिंसा कभी भी सही रास्ता नहीं हो सकती। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की खबरें बेहद 'पीड़ादायक' हैं। अन्ना हजारे ने कहा था कि लोकतंत्र में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और अत्यधिक बल प्रयोग करना गलत है।

Read More मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे 31 अगस्त को खुलेगा,सिर्फ चार घंटे में पूरा होगा सफर, बुलेट ट्रेन से पहले बड़े गुड न्यूज