protest
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई : 12 फरवरी को केंद्रीय Labour Law के विरोध में भारत बंद, कांग्रेस ने विरोध का समर्थन किया
Published On
By Online Desk
देश में कई संगठनों ने 12 फरवरी को भारत बंद की अपील की है। बैंक कर्मचारी यूनियनों से लेकर किसान यूनियनों तक, सभी गुरुवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। नए लेबर कानूनों, भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट, मनरेगा में बदलाव, बीवी-जीआरजी जैसे मुद्दों पर देश में कर्मचारी यूनियनों और किसानों में भारी नाराजगी है। इस बंद का बैंकों, सरकारी दफ्तरों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेक्टर और बाजारों पर बड़ा असर पड़ सकता है। इस देशव्यापी हड़ताल का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। दिल्ली : छात्रों ने किया यूजीसी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन का एलान, कहा- नियमों से परिसरों में होगी अराजकता
Published On
By Online Desk
दिल्ली में मंगलवार को कुछ छात्रों ने UGC के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। ये छात्र UGC के मुख्यालय के बाहर इकट्ठा होंगे। उनका कहना है कि नए नियमों से कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अव्यवस्था फैल सकती है। विरोध कर रहे छात्रों ने सभी छात्रों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि UGC के नियम भेदभावपूर्ण हैं और इनके खिलाफ ज्यादा से ज्यादा छात्रों को आगे आकर आवाज उठानी चाहिए। छात्रों का कहना है कि तभी उनका विरोध मजबूती से सामने आ पाएगा। वाराणसी : मणिकर्णिका घाट पर प्रदर्शन करने पहुंचे पाल समाज के लोग, पुलिस ने 17 लोगों को उठाया
Published On
By Online Desk
वाराणसी जिले में मणिकर्णिका घाट विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पाल समाज के लोग मणिकर्णिका घाट पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वे रानी अहिल्याबाई अमर रहे का नारा लगा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 17 लोगों को चौक थाने उठा कर ले गई। पुलिस इन पर विधिक कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पाल समाज के लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। नई दिल्ली : हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर वनंतरा रिजॉर्ट के बाहर प्रदर्शन
Published On
By Online Desk
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोगों ने वनंतरा रिजॉर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अंकिता हत्याकांड में शामिल लोगों को फांसी देने की मांग की। गंगा भोगपुर तल्ला में मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदर्शन होने की सूचना पर पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन की ओर से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेटिंग लगाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान आक्रोशित भीड़ और पुलिस बल के बीच वनंतरा रिसॉर्ट की ओर जाने को लेकर जद्दोजहद की स्थिति भी बनी रही। 
