अहिल्यानगर के हरिश्चंद्रगढ़ किले में भूस्खलन से मुंबई के चार पर्यटक घायल

Four tourists from Mumbai injured in landslide at Harishchandragad Fort in Ahilyanagar

अहिल्यानगर के हरिश्चंद्रगढ़ किले में भूस्खलन से मुंबई के चार पर्यटक घायल

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में स्थित हरिश्चंद्रगढ़ किले से उतरते समय भूस्खलन की चपेट में आने से मुंबई के चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को भारी बारिश के बीच हुई, जब ऐतिहासिक किले पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे।

 

मुंबई : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में स्थित हरिश्चंद्रगढ़ किले से उतरते समय भूस्खलन की चपेट में आने से मुंबई के चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को भारी बारिश के बीच हुई, जब ऐतिहासिक किले पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे।

 

Read More मुंबई: गणेशोत्सव पर कोंकण के लिए विशेष बसें

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मलाड से आए 10 ट्रेकर का एक दल किले से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान एक समतल चट्टान के पास अचानक भूस्खलन हो गया। मिट्टी और पत्थरों के मलबे में दो पर्यटक दब गए, जबकि दो अन्य गिरते पत्थरों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More ठाणे में सेक्स रैकेट का खुलासा महिला गिरफ्तार

घायलों को पहले राजूर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नासिक के अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की पहचान राम प्रकाश यादव, निलेश गोमती विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार साहू और दिनेश संजय साहू के रूप में हुई है।

Read More मुंबई: महाराष्ट्र के पांच बड़े पर्यटन स्थलों की बदलेगी तस्वीर