मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेज, समुद्र के नीचे दूसरी टीबीएम ने भी शुरू की सुरंग की खोदाई

Mumbai-Ahmedabad bullet train work accelerates, second TBM begins tunnel excavation under the sea

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेज, समुद्र के नीचे दूसरी टीबीएम ने भी शुरू की सुरंग की खोदाई

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में महाराष्ट्र में ठाणे क्रीक (संकरी समुद्री खाड़ी) के नीचे रेल सुरंग बनाने के लिए दूसरी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ने खोदाई का काम शुरू कर दिया। इस काम को अंजाम दे रही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, टीबीएम ने सावली (घंसोली) से विक्रोली की ओर खोदाई का काम शुरू किया। यह बुलेट ट्रेन परियोजना के 10 किलोमीटर लंबे भूमिगत हिस्से का भाग है, जिसमें सात किलोमीटर का सबसे अहम हिस्सा ठाणे क्रीक के समुद्र तल के नीचे बनेगा। यह किसी भी रेल गलियारे के लिए देश की पहली समुद्र के नीचे बनी सुरंग होगी।

मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में महाराष्ट्र में ठाणे क्रीक (संकरी समुद्री खाड़ी) के नीचे रेल सुरंग बनाने के लिए दूसरी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ने खोदाई का काम शुरू कर दिया। इस काम को अंजाम दे रही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, टीबीएम ने सावली (घंसोली) से विक्रोली की ओर खोदाई का काम शुरू किया। यह बुलेट ट्रेन परियोजना के 10 किलोमीटर लंबे भूमिगत हिस्से का भाग है, जिसमें सात किलोमीटर का सबसे अहम हिस्सा ठाणे क्रीक के समुद्र तल के नीचे बनेगा। यह किसी भी रेल गलियारे के लिए देश की पहली समुद्र के नीचे बनी सुरंग होगी। समुद्र के नीचे वाला यह हिस्सा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के 21 किलोमीटर लंबे भूमिगत नेटवर्क का हिस्सा है। इसमें से सावली और मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के बीच 16 किलोमीटर का काम टीबीएम का इस्तेमाल करके किया जा रहा है, जबकि बाकी पांच किलोमीटर का हिस्सा न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड का इस्तेमाल से पहले ही पूरा किया जा चुका है। पहली टीबीएम ने इससे पहले पांच जुलाई को विक्रोली से बीकेसी की तरफ अपनी छह किलोमीटर की खोदाई शुरू की थी। एनएचएसआरसीएल का कहना है कि यह टीबीएम भारत में रेल सुरंग बनाने के लिए इस्तेमाल की गई अब तक की सबसे बड़ी मशीनों में से एक है। इस मशीन में चार मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर का 13.6 मीटर व्यास वाला कटरहेड है। इसका वजन 500 एशियाई हाथियों के वजन के बराबर 3,200 टन है। पूरी मशीन की लंबाई 96 मीटर है। 

 

Read More हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

पालघर में पुल गिरा, कटे दो गांव; नागपुर में ट्रेन की टक्कर से छह हिरणों की मौत
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। यहां मेढे आंबोडे ग्राम पंचायत इलाके में एक पुल अचानक ढह गया। इस घटना की वजह से वडघर और कलंबोल गांवों का आपस में और बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि ग्रामीणों की आवाजाही के लिए फिलहाल निर्माणाधीन मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे से एक अस्थायी रास्ता (बायपास) तैयार किया गया है। 

Read More सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाला: ₹18 करोड़ की चोरी के आरोपों के बाद महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 5 साल के खातों का ऑडिट शुरू

दूसरी तरफ, नागपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मुंबई-हावड़ा मुख्य रेल लाइन पर कन्हान रेलवे स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ट्रेन ने हिरणों के झुंड को कुचल दिया। यह हादसा शनिवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ, जब हिरण पटरी पार कर रहे थे। ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच मादा और एक नर हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Read More वर्ली SRA Redevelopment विवाद में बड़ा एक्शन! फर्जीवाड़े और अवैध बेदखली के आरोप में 9 लोगों पर 2 FIR

10 साल तक डीसीपी बनकर लाखों ठगे एएसआई गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) का भेष धर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले रेलवे पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा के एक अधिकारी से शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी एएसआई मोहम्मद गौस इब्राहिम खतीब करीब 10 साल तक डीसीपी डॉ राज खतीबा बनकर ठगी करता रहा। 

Read More मुंबई मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अंधेरी-घाटकोपर के बीच अब हर 3 मिनट में ट्रेन

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मीरा-भाईंदर में BJP का बड़ा कदम! शिंदे और सरनाईक की तस्वीरें हटाने की तैयारी, महायुति में बढ़ी खींचतान मीरा-भाईंदर में BJP का बड़ा कदम! शिंदे और सरनाईक की तस्वीरें हटाने की तैयारी, महायुति में बढ़ी खींचतान
मुंबई में NCB का बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन! 15,018 CBCS बोतलें, 12,240 ट्रामाडोल टैबलेट और 1.06 किलो चरस जब्त; 2 गिरफ्तार
एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा खतरा टला! A320 ने अचानक खोई ऊंचाई, 9 सिस्टम वार्निंग ने बढ़ाई चिंता
भारत-इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने पर जोर, लखनऊ में 12वीं Army-to-Army Staff Talks संपन्न
नांदेड में सुखबीर सिंह बादल पर धारदार हथियार से हमला, हाथ में लगी चोट; CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
मुंबई : फेस्टिव सीजन में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार अस्थायी नौकरियों में होगी बड़ी बढ़ोतरी