कल्याण: सनसनीखेज वारदात: बेल पर बाहर आए हिस्ट्रीशीटर पर एक दर्जन बार चाकू से वार, बचाने आई मंगेतर भी जख्मी

Kalyan: Sensational incident: History-sheeter out on bail stabbed a dozen times, fiancée who came to rescue also injured

कल्याण: सनसनीखेज वारदात: बेल पर बाहर आए हिस्ट्रीशीटर पर एक दर्जन बार चाकू से वार, बचाने आई मंगेतर भी जख्मी

मुंबई से सटे कल्याण (पूर्व) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हत्या के एक मामले में हाल ही में जमानत पर बाहर आए एक हिस्ट्रीशीटर की गुरुवार तड़के कुछ लोगों ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस हमले में उसे बचाने की कोशिश कर रही उसकी प्रेमिका भी मामूली रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कल्याण : मुंबई से सटे कल्याण (पूर्व) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हत्या के एक मामले में हाल ही में जमानत पर बाहर आए एक हिस्ट्रीशीटर की गुरुवार तड़के कुछ लोगों ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस हमले में उसे बचाने की कोशिश कर रही उसकी प्रेमिका भी मामूली रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कल्याण (पूर्व) के अदिवाली इलाके के रहने वाले अर्जुन कालपांडे उर्फ 'पेंड्या भाई' के रूप में हुई है। हमलावरों ने अर्जुन पर चाकू से ताबड़तोड़ 12 से 13 वार किए थे। वारदात के बाद उसे आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

Read More महाराष्ट्र में हाईवे अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन! 60 दिन में अवैध निर्माण हटेंगे, नए ढाबे-रेस्टोरेंट पर रोक

पुराना विवाद आया सामने
अर्जुन कालपांडे अदिवाली इलाके में अपनी महिला दोस्त के साथ मौजूद था। इसी दौरान अविनाश झा, गौरव उर्फ 'बॉम्बे' और उनके चार अन्य साथियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। पुरानी दुश्मनी के चलते इन लोगों ने अर्जुन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जब अर्जुन की महिला दोस्त ने बीच-बचाव कर उसे बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं।

Read More नवी मुंबई की बहुमंजिला इमारत के मीटर रूम में आग लगी, कोई हताहत नहीं

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस खूनी हमले के पीछे अर्जुन और मुख्य आरोपी अविनाश व बॉम्बे के बीच का पुराना विवाद हो सकता है। घटना से करीब चार दिन पहले भी इनके बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस वारदात को बदले की भावना से अंजाम दिया गया है। 

Read More मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से फिर हुआ हादसा, कई घायल; पहले हादसे में हुई थी दो की मौत

बेल पर जेल से बाहर आया था अर्जुन कालपांडे
मृतक अर्जुन कालपांडे खुद एक आपराधिक बैकग्राउंड का था। वह करीब डेढ़ साल पहले कल्याण (पूर्व) में हुए संदीप राठौड़ मर्डर केस में आरोपी था और कुछ समय पहले ही बेल पर जेल से बाहर आया था। अर्जुन के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी थी और अगले चार महीनों में वह अपनी इसी प्रेमिका के साथ शादी के बंधन में बंधने वाला था।

Read More महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत !