दिल्ली : पहले पीछा करके छेड़ा, फिर स्कूटी को धक्का देकर गिराया… आधी रात को 21 साल की छात्रा के साथ क्या हुआ?

Delhi: First stalked and harassed, then pushed the scooter over... What happened to a 21-year-old female student in the middle of the night?

दिल्ली : पहले पीछा करके छेड़ा, फिर स्कूटी को धक्का देकर गिराया… आधी रात को 21 साल की छात्रा के साथ क्या हुआ?

11 सितंबर की आधी रात करीब 12 बजे वो अपनी स्कूटी से कालकाजी स्थित अपने किराए के मकान पर लौट रही थी. शिकायत के मुताबिक, पंचशील पार्क मेट्रो स्टेशन के करीब बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. जब छात्रा ने अपनी स्कूटी की रफ्तार बढ़ाई, तो मनचलों ने समानांतर आकर उसके साथ अश्लील छीटाकंशी की और अचानक स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वो सड़क पर जा गिरी.

दिल्ली : दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क मेट्रो स्टेशन के पास 11 सितंबर की आधी रात को एक 21 वर्षीय छात्रा के साथ दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात मनचलों ने छात्रा का पीछा किया, उस पर गंदे कमेंट्स किए और फिर उसकी स्कूटी में अपनी बाइक से टक्कर मारकर धक्का दे दिया. इस हादसे में छात्रा सड़क पर करीब 100 से 150 मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे उसके चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं.

मूल रूप से नैनीताल की रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता ओखला स्थित एक प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थान में चतुर्थ वर्ष की छात्रा है. 11 सितंबर की आधी रात करीब 12 बजे वो अपनी स्कूटी से कालकाजी स्थित अपने किराए के मकान पर लौट रही थी. शिकायत के मुताबिक, पंचशील पार्क मेट्रो स्टेशन के करीब बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. जब छात्रा ने अपनी स्कूटी की रफ्तार बढ़ाई, तो मनचलों ने समानांतर आकर उसके साथ अश्लील छीटाकंशी की और अचानक स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वो सड़क पर जा गिरी.

हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे दो अन्य स्कूटी सवार युवकों ने मानवता दिखाते हुए पीड़िता को संभाला और उसे पास के मैक्स अस्पताल (साकेत) पहुंचाया. घटना के बाद पीड़िता इलाज के लिए कानपुर स्थित अपने रिश्तेदारों के पास चली गई है, जहां डॉक्टरों ने पैर में गंभीर फ्रैक्चर/चोट के कारण उसे दो महीने तक पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है.

Read More जून 2026 में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, खाद्य मुद्रास्फीति 5.32% पर पहुंची