मुंबई : रेल यात्रियों को झटका! मुंबई पुणे रूट की 12 ट्रेनें 24 जुलाई तक कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट- टाइमिंग में बड़ा बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट
Mumbai: Rail passengers in for a shock! 12 trains on the Mumbai-Pune route have been cancelled until July 24th, with major changes to the route and timings of several trains. See the full list here.
अगर आप अगले कुछ दिनों में मुंबई, पुणे, शिरडी या दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. मध्य रेलवे के कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन के बाद ट्रैक बहाली कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह ठप हो गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अगले आदेश तक कई मुख्य ट्रेनों को रद्द या उनके रूट में बदलाव किया गया है.
मुंबई : अगर आप अगले कुछ दिनों में मुंबई, पुणे, शिरडी या दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. मध्य रेलवे के कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन के बाद ट्रैक बहाली कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह ठप हो गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अगले आदेश तक कई मुख्य ट्रेनों को रद्द या उनके रूट में बदलाव किया गया है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित सेक्शन में फिलहाल दो रेल लाइनें चालू कर दी गई हैं, लेकिन तीसरी लाइन को पूरी तरह ठीक करने का काम अभी भी जारी है.
मंडल के कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन में पुराना मलबा साफ करने और ट्रैक बहाली का काम जारी है. फिलहाल केवल दो लाइनें चालू हैं.
मुंबई-चेन्नई, दादर-शिरडी और मुंबई-हैदराबाद समेत 12 एक्सप्रेस ट्रेनें 18 से 24 जुलाई 2026 तक पूरी तरह रद्द रहेंगी.
विशाखापत्तनम-एलटीटी, राजकोट-सिकंदराबाद समेत 22 ट्रेनों को कल्याण-मनमाड-दौंड के रास्ते डायवर्ट किया गया है.
जौनपुर/दौंड-अजमेर एक्सप्रेस और एलटीटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल के समय में बदलाव किया गया है.
शॉर्ट ओरिजिनेटेड ट्रेनें
मुंबई जाने वाली हुबली-सीएसएमटी एक्सप्रेस (11140) अब पुणे में ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी. इसी तरह, कोल्हापुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस (11030) को खड़की स्टेशन पर ही समाप्त किया जा रहा है.


