मुंबई: 16 घंटे बाद पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' पर ट्रैफिक फिर से हुआ शुरू, सुबह हुआ था लैंडस्लाइड

Mumbai: Traffic resumes on the 'missing link' of the Pune-Mumbai Expressway after 16 hours following a landslide earlier this morning.

मुंबई: 16 घंटे बाद पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' पर ट्रैफिक फिर से हुआ शुरू, सुबह हुआ था लैंडस्लाइड

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक की टनल 2 को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के कार्यालय ने यह बड़ा अपडेट साझा किया है। सोमवार सुबह लैंडस्लाइड के बाद ट्रैफिक को बंद कर दिया गया था।

मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक की टनल 2 को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के कार्यालय ने यह बड़ा अपडेट साझा किया है। सोमवार सुबह लैंडस्लाइड के बाद ट्रैफिक को बंद कर दिया गया था। भारी बारिश के कारण काफी सारा मलबा टनल और सड़क पर गिर गया था। MSRDC की तरफ से युद्ध स्तर पर सड़क को क्लीन किए जाने के बाद रात करीब 11 बजे फिर से ट्रैफिक के लिए टनल को खोला गया। मिसिंग लिंक पर खंडाला के पास बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था। इससे इससे टनल-2 एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था।

 

Read More PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP-SP के 8 सांसदों ने उठाए महाराष्ट्र के मुद्दे; डिलिमिटेशन बिल पर सियासी हलचल

महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने साझा किया अपडेट
महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ट्रैफिक शुरु होने का अपडेट साझा किया है। एमएसआरडीसी ने कहा है कि पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड पर ट्रैफ़िक फिर से शुरू हो गया है। सुरक्षा के बड़े ऑपरेशन पूरे होने के बाद गाड़ियों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। कॉरपोरेशन ने बताया है कि भारी बारिश, तेज हवाएं और कम विजिबिलिटी के बाद के बावजूद महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की टीमों ने रास्ते को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने के लिए लगातार काम किया।

Read More मुंबई में भूस्खलन: कांग्रेस नेता ने बीएमसी पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया

टेक्निकल जांच के बाद खोला गया ट्रैफिक
महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने बताया है कि इसके लिए मिसिंग लिंक (अब कनेक्टिंग लिंक) के प्रभावित हिस्से से मलबा हटाया गया। इसके बाद खास उपकरणों का इस्तेमाल करके सड़क को अच्छी तरह साफ़ किया गया। टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने टनल 2 और उससे जुड़ी ढलान का बारीकी से निरीक्षण किया ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई ढीला मटीरियल खतरा न पैदा करे। इसके बाद ड्रोन सर्वे की कोशिश की गई, हालांकि, घने कोहरे, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण हवाई ऑपरेशन नहीं हो पाए। जरूरी सुरक्षा और टेक्निकल जांच पूरी होने के बाद ही ट्रैफिक बहाल किया गया है।

Read More मुंबई में बेस्ट की बसों के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप का प्रस्ताव मंजूर

गैरजरूरी यात्रा नहीं करने की सलाह
एमएसआरडीसी ने यात्रियों से गुजारिश है कि वे जारी भारी मॉनसून के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचें और अधिकारियों द्वारा जारी ट्रैफ़िक एडवाइज़री का सख्ती से पालन करें। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यह भारी लैंडस्लाइड (भूस्खलन) 'मिसिंग लिंक' सेक्शन पर खंडाला एग्जिट के पास हुआ था। भूस्खलन के कारण पुणे से मुंबई जाने वाली लेन पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे मुंबई की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था।

Read More मुंबई : विरार, अलीबाग और नवी मुंबई तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी