PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP-SP के 8 सांसदों ने उठाए महाराष्ट्र के मुद्दे; डिलिमिटेशन बिल पर सियासी हलचल

Supriya Sule met with PM Modi, eight NCP-SP MPs raised Maharashtra issues; political turmoil over the Delimitation Bill

PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP-SP के 8 सांसदों ने उठाए महाराष्ट्र के मुद्दे; डिलिमिटेशन बिल पर सियासी हलचल

सुप्रिया सुले के नेतृत्व में NCP (SP) के 8 सांसदों ने PM मोदी से मुलाकात कर महाराष्ट्र के सूखे, पानी, प्याज की कीमतों, नदी प्रदूषण और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे उठाए। वहीं डिलिमिटेशन बिल को लेकर पार्टी के रुख पर राजनीतिक अटकलें जारी हैं।

नई दिल्ली: NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी के सभी 8 लोकसभा सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब 15-20 मिनट चली बैठक में महाराष्ट्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।


सुप्रिया सुले के मुताबिक, बैठक में सूखा, पानी की कमी, प्याज की कीमतें, चंद्रभागा नदी में प्रदूषण और सांसदों के अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
बैठक ऐसे समय हुई है जब प्रस्तावित डिलिमिटेशन बिल को लेकर NCP (SP) के रुख पर राजनीतिक अटकलें तेज हैं। पार्टी के भीतर भी इस मुद्दे पर अलग-अलग बयान सामने आए हैं।

Read More महाराष्ट्र में एसआईआर: मतदाता सूची की शुद्धता के साथ नागरिकों की जागरूकता भी ज़रूरी

महाराष्ट्र NCP (SP) अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने कहा है कि यदि डिलिमिटेशन का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाता है तो इस पर चर्चा की जा सकती है, जबकि रोहित पवार ने प्रस्तावित कानून का विरोध करने की बात कही है।

Read More आलू की बोरियों के पीछे छुपाया था ₹27.93 लाख का गुटखा: पालघर पुलिस ने हाइवे पर पकड़ा आयशर टेम्पो, ₹47.93 लाख का माल जब्त, 2 गिरफ्तार

बैठक को लेकर MVA में भी चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस ने NCP (SP) से महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन को अलग रखने की मांग प्रधानमंत्री के सामने रखने की अपील की है।

Read More  ठाणे: लंबित मामलों के समाधान के लिए 12 सितंबर को लोक अदालत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी