FDA चीफ तुकाराम मुंढे ने खुद बनाई दोस्तों के लिए चाय, सोशल मीडिया पर छाया ‘FDA Approved Tea’

FDA chief Tukaram Mundhe personally made tea for his friends, sparking a social media outcry with the slogan 'FDA Approved Tea'.

FDA चीफ तुकाराम मुंढे ने खुद बनाई दोस्तों के लिए चाय, सोशल मीडिया पर छाया ‘FDA Approved Tea’

महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की दोस्तों के लिए चाय बनाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यूजर्स ने उनके FDA पद को लेकर मजाकिया अंदाज में चाय को ‘FDA Approved’ बताया और उनकी सादगी की तारीफ की।

मुंबई: महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई कार्रवाई या सख्त आदेश नहीं, बल्कि उनका चाय बनाते हुए नजर आना है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में तुकाराम मुंढे अपने भाई अशोक मुंढे के साथ दोस्तों के लिए चाय तैयार करते दिखाई दे रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा को लेकर अपने सख्त रवैये के लिए पहचाने जाने वाले तुकाराम मुंढे का यह सहज अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आया। तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने उनके FDA पद से जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में चाय को ‘FDA Approved Tea’ कहना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने उनकी सादगी की तारीफ भी की।

Read More महाराष्ट्र में 36,211 कंपनियां बंद होने के दावे पर फडणवीस का पलटवार, बोले- 76% कंपनियां पहले से ही निष्क्रिय थीं

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने तुकाराम मुंढे की ईमानदारी और सादगी की सराहना की, जबकि कुछ ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा कि जब FDA चीफ खुद चाय बना रहे हैं तो यह चाय जरूर ‘FDA Approved’ होगी। इस हल्के-फुल्के पल ने एक सख्त छवि वाले अधिकारी का अलग और सामान्य अंदाज लोगों के सामने रखा।

Read More कल्याण में बच्चों ने Shadu Clay से बनाए Eco-Friendly गणेश, Ganeshotsav से पहले दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश