महाराष्ट्र : हिंगोली में तीन घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके... 7 किमी गहराई में था केंद्र

Maharashtra: Two earthquake tremors in Hingoli within three hours... Epicenter at a depth of 7 km.

महाराष्ट्र : हिंगोली में तीन घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके... 7 किमी गहराई में था केंद्र

पहले झटके के करीब दो घंटे बाद क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक तीव्र झटका महसूस किया गया, जिसका असर जिले के कई हिस्सों में देखा गया। औंढा नागनाथ तहसील के पिंपलदरी और आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे झटके से कुछ मिनट पहले भी जमीन के नीचे से गड़गड़ाहट की आवाजें आई थीं। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी पास के पांगरा शिंदे गांव में इसी तरह की आवाजें सुनी गई थीं।

मुंबई। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कई इलाकों में शनिवार सुबह कुछ ही घंटों के अंतराल पर भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इन झटकों के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अनुसार, पहला झटका सुबह करीब 7:46 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई। इस झटके का केंद्र औंढा नागनाथ तहसील के गाधाला गांव में जमीन से सात किलोमीटर की गहराई में था। स्थानीय लोगों के अनुसार भूकंप के साथ जमीन के भीतर से तेज गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई दी थी।

पहले झटके के करीब दो घंटे बाद क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक तीव्र झटका महसूस किया गया, जिसका असर जिले के कई हिस्सों में देखा गया। औंढा नागनाथ तहसील के पिंपलदरी और आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे झटके से कुछ मिनट पहले भी जमीन के नीचे से गड़गड़ाहट की आवाजें आई थीं। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी पास के पांगरा शिंदे गांव में इसी तरह की आवाजें सुनी गई थीं।

Read More पुणे: छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आदिवासी छात्रों के उठे मुद्दे

यह क्षेत्र पिछले छह वर्षों से समय-समय पर भूकंपीय गतिविधियों का सामना कर रहा है। इसी साल 9 जुलाई और 11 जुलाई को भी यहां क्रमशः 4.6 और 3.5 तीव्रता के भूकंप आए थे, जिसके चलते कुछ मकानों में दरारें आ गई थीं।

Read More मुंबई: यूपी में नहीं दे पाए नौकरी इसलिए मुंबई आए...मराठी भाषा के मुद्दे पर मंत्री प्रताप सरनाईक का अखिलेश यादव पर पलटवार