मुंबई : FDA की बड़ी कार्रवाई... 30 फूड लाइसेंस सस्पेंड, 1.19 करोड़ का सामान जब्त !

Maharashtra: Major FDA crackdown... 30 food licenses suspended, goods worth ₹1.19 crore seized!

मुंबई :  FDA की बड़ी कार्रवाई... 30 फूड लाइसेंस सस्पेंड, 1.19 करोड़ का सामान जब्त !

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने त्योहारी सीजन में राज्यभर में चलाए गए अभियान के तहत 23 से 27 सितंबर के बीच 30 खाद्य लाइसेंस निलंबित किए हैं और 1.19 करोड़ रुपये मूल्य की 50,601.78 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की है। एफडीए ने बताया कि मुंबई के 13, कोंकण संभाग के छह, पुणे संभाग के आठ और छत्रपति संभाजीनगर संभाग के तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र निलंबित किए गए।

मुंबई : महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने त्योहारी सीजन में राज्यभर में चलाए गए अभियान के तहत 23 से 27 सितंबर के बीच 30 खाद्य लाइसेंस निलंबित किए हैं और 1.19 करोड़ रुपये मूल्य की 50,601.78 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की है। एफडीए ने बताया कि मुंबई के 13, कोंकण संभाग के छह, पुणे संभाग के आठ और छत्रपति संभाजीनगर संभाग के तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र निलंबित किए गए।

बयान के अनुसार, क्यानी एंड कंपनी, कोलाबा स्वीट मार्ट, अरुण विलास फरसाण, रुचि वेज रेस्तरां, डैफोडिल्स फास्ट फूड इन और सबवे सहित कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

कालबादेवी स्थित क्यानी एंड कंपनी के निरीक्षण में भंडारण क्षेत्रों में बिल्लियां, मक्खियां और कॉकरोच पाए गए। वहीं, कोलाबा स्वीट मार्ट में कॉकरोच, छिपकलियां और मक्खियां पाई गयीं तथा आवश्यक कीट नियंत्रण व्यवस्था नहीं थी।

एफडीए ने बताया कि पुणे, कोल्हापुर और सोलापुर में 28.54 लाख रुपये मूल्य की 6,366.88 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई। कोंकण संभाग में करीब 39.99 लाख रुपये मूल्य की 23,806.90 किलोग्राम सामग्री जब्त हुई। जब्त उत्पादों में खोया, पनीर, घी, मिठाइयां, तेल, मसाले, सूखे मेवे और अन्य खाद्य सामग्री शामिल हैं।

एफडीए ने कहा कि प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों के खिलाफ अलग से की गई कार्रवाई में 30.63 लाख रुपये का माल जब्त किया गया, 22 प्राथमिकी दर्ज की गईं, 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया और तीन प्रतिष्ठानों को सील किया गया। इसके अलावा 14.80 लाख रुपये मूल्य के तीन वाहन जब्त किए गए।

Read More बांद्रा Hit-and-Run Case: 8 वर्षीय बच्चे की मौत में आरोपी मेघा रावल को 1 दिन की Police Custody

एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि समाप्त हो चुके, छेड़छाड़ किए गए या अस्वच्छ तरीके से तैयार खाद्य उत्पादों की बिक्री या भंडारण करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More मुंबई की मेयर रितू तावड़े ने खत्म की विशाखा राउत की पार्षदी, उद्धव ठाकरे को करारा झटका, जानें वजह