मुंबई : चेंबूर, गोवंडी और मानखुर्द में 29-30 सितंबर को नहीं आएगा पानी... सात दिनों तक कम दबाव से मिलेगा पानी
Mumbai: No water supply in Chembur, Govandi, and Mankhurd on September 29–30... water to be supplied at low pressure for seven days.
बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी की कटौती से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें और इस दौरान पानी का सावधानीपूर्वक एवं सीमित उपयोग करें। इन इलाको में होगा परिणाम एम-ईस्ट वार्ड में लल्लूभाई कंपाउंड, शिवाजीनगर, वाशीनाका, मानखुर्द, गोवंडी, बैंगनवाड़ी, भारत नगर, चीता कैंप, देवनार गांव व कॉलोनी, रफीक नगर, मंडाला, पद्मा नगर, विष्णु नगर, महाराष्ट्र नगर, इंडियन ऑयल नगर तथा बी.डी. पाटील मार्ग के किनारे रिफाइनरी क्षेत्र के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे।
मुंबई : बीएमसी ने तुर्भे निम्न जलाशय से तुर्भे अप्पर जलाशय तक टनल को शुरू करने का निर्णय लिया है। जल सुरंग को चालू करने का काम किए जाने के कारण 29 सितंबर सुबह 10 बजे से 30 सितंबर सुबह 10 बजे तक चेंबूर, गोवंडी और मानखुर्द के कई इलाकों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जलापूर्ति बंद रहने के बाद प्रभावित इलाकों में अगले सात दिनों तक कम दबाव से पानी मिलने की संभावना है।
बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी की कटौती से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें और इस दौरान पानी का सावधानीपूर्वक एवं सीमित उपयोग करें। इन इलाको में होगा परिणाम एम-ईस्ट वार्ड में लल्लूभाई कंपाउंड, शिवाजीनगर, वाशीनाका, मानखुर्द, गोवंडी, बैंगनवाड़ी, भारत नगर, चीता कैंप, देवनार गांव व कॉलोनी, रफीक नगर, मंडाला, पद्मा नगर, विष्णु नगर, महाराष्ट्र नगर, इंडियन ऑयल नगर तथा बी.डी. पाटील मार्ग के किनारे रिफाइनरी क्षेत्र के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे।
एम-वेस्ट वार्ड में चेंबूर के बड़े हिस्से में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें मैत्री पार्क, घाटला, चेंबूर गांवठाण, सुभाष नगर, सुमन नगर, तिलक नगर, सिंधी कैंप, चेंबूर कैंप, गांधी मार्केट, सेंट्रल एवेन्यू रोड, आर.सी. मार्ग, माहुल गांव, वडाला, वाशीनाका, भक्ति पार्क, सहकार नगर, शेल कॉलोनी और पी.एल. लोखंडे मार्ग के आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा बीपीसीएल, मझगांव डॉक, टाटा पावर, एजिस लिमिटेड और बीपीटी सहित कई औद्योगिक एवं संस्थागत प्रतिष्ठान भी प्रभावित होंगे। बीएमसी ने कहा है कि जल सुरंग को चालू करने के लिए यह अस्थायी जलापूर्ति बंदी आवश्यक है।