मुंबई : ट्रेन से 71,560 रुपए की शराब जब्त... अटेंडेंट के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति गिरफ्तार

Mumbai: Liquor worth ₹71,560 seized from a train... man working as an attendant arrested.

मुंबई : ट्रेन से 71,560 रुपए की शराब जब्त... अटेंडेंट के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए गोवा निर्मित विदेशी शराब की 61 बोतलें बरामद की हैं। जब्त शराब की कीमत करीब 71,560 रुपये बताई गई है। इस मामले में रेलवे में अटेंडेंट के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में गोवा निर्मित शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर राज्य आबकारी विभाग के ई डिवीजन, ठाणे-1 की टीम ने 23 सितंबर को करीब दोपहर 12:15 बजे ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर मंगलुरु एक्सप्रेस (12134) को रोका।

मुंबई : राज्य आबकारी विभाग ने ठाणे रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए गोवा निर्मित विदेशी शराब की 61 बोतलें बरामद की हैं। जब्त शराब की कीमत करीब 71,560 रुपये बताई गई है। इस मामले में रेलवे में अटेंडेंट के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में गोवा निर्मित शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर राज्य आबकारी विभाग के ई डिवीजन, ठाणे-1 की टीम ने 23 सितंबर को करीब दोपहर 12:15 बजे ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर मंगलुरु एक्सप्रेस (12134) को रोका।

इसी दौरान अधिकारियों ने दो बैग लेकर ट्रेन से उतर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पूछताछ में उसकी पहचान शिवम चनबस मठपति के रूप में हुई। उसने अधिकारियों को बताया कि वह रेलवे में अटेंडेंट के तौर पर काम करता है।

Read More दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के 59 किलोमीटर डीएनडी केएमपी एक्सप्रेसवे की दूसरी साइड खुली


अधिकारियों ने उसके दोनों बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांड और क्षमता की गोवा निर्मित विदेशी शराब की 61 सीलबंद बोतलें बरामद हुईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 36.85 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 71,560 रुपये है। जब्त शराब में रॉयल चैलेंज व्हिस्की, ओल्ड मॉन्क कॉफी रम, रॉयल ग्रीन व्हिस्की, ओकमिथ सैक्टरी व्हिस्की, बैकार्डी गावा व्हिस्की, ब्लैक एंड व्हाइट व्हिस्की, रॉयल स्टैग व्हिस्की, केंट 69 व्हिस्की और ओकमिथ गोल्ड व्हिस्की शामिल हैं।

Read More मुंबई : "शेर का ऑपरेशन करने वाला अभी कोई पैदा नहीं हुआ", ऑपरेशन टाइगर को लेकर बोले उद्धव ठाकरे