महाराष्ट्र : साहिल वाकोड़े की आत्महत्या की स्वतंत्र जांच की जाए - केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले
Maharashtra: Independent probe into Sahil Wakode's suicide demanded – Union Minister Ramdas Athawale
आठवले ने आईआईटी बॉम्बे के निदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर कई मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों में संस्थान में कम से कम चार छात्रों ने आत्महत्या की है, जिनमें तीन अनुसूचित जाति समुदाय से थे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एससी छात्रों के साथ भेदभाव या उन्हें अपमानित करने की कोशिश हो रही है।
महाराष्ट्र : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को साहिल वाकोड़े की आत्महत्या मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में शिक्षा मंत्री को भी पत्र लिखेंगे। आठवले ने आईआईटी बॉम्बे के निदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर कई मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों में संस्थान में कम से कम चार छात्रों ने आत्महत्या की है, जिनमें तीन अनुसूचित जाति समुदाय से थे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एससी छात्रों के साथ भेदभाव या उन्हें अपमानित करने की कोशिश हो रही है।
उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को भी पत्र लिखेंगेइस मुद्दे पर उनसे मुलाकात करने का समय मांगेंगे। अठावले ने कहा, 'मैं हमारे मंत्री प्रह्लाद जोशी को भी पत्र लिखने जा रहा हूं और उनसे मुलाकात भी करूंगा। आईआईटी जैसे संस्थान में ऐसा क्यों हो रहा है? छात्र आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? यहां लाखों उम्मीदवारों के बीच अपनी रैंक हासिल करके बेहद होनहार छात्र आते हैं।'


