ग्रेटर नोएडा : पहले माफियाओं का शासन था... अब निवेश का माहौल बना - अमित शाह

Greater Noida: Earlier, the mafia ruled... now an environment for investment has been created – Amit Shah.

ग्रेटर नोएडा :  पहले माफियाओं का शासन था... अब निवेश का माहौल बना - अमित शाह

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में बढ़ोतरी का भी दावा किया. अमित शाह ने कहा कि भारत में वैश्विक स्तर पर कई क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ा है और उत्तर प्रदेश भी इस बदलाव का हिस्सा बन रहा है. उन्होंने यूपी के डिफेंस कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में रक्षा उत्पादन की क्षमता विकसित हो रही है.

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज हुआ. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया. 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के उत्पादों, हस्तशिल्प, एमएसएमई, कृषि, टेक्नोलॉजी और दूसरे क्षेत्रों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर फोकस किया गया है. आयोजन में 2,400 से अधिक प्रदर्शकों और 550 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है.

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों और मौजूदा योगी सरकार के कामकाज की तुलना की. उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में माफियाओं का शासन था और कानून-व्यवस्था निवेश के रास्ते में बड़ी बाधा थी. अमित शाह के मुताबिक, 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई और निवेश के लिए माहौल तैयार हुआ.

अमित शाह ने कहा कि किसी भी राज्य में निवेश के लिए सबसे पहली जरूरत कानून-व्यवस्था की होती है, उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. अमित शाह ने 2013 के एक निवेश सम्मेलन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश का निवेश सम्मेलन लखनऊ के बजाय दिल्ली में आयोजित करना पड़ा था, क्योंकि निवेशकों में लखनऊ की सुरक्षा को लेकर आशंका थी, आज स्थिति बदल चुकी है और उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने के लिए ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ट्रेड शो आयोजित हो रहा है.

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में बढ़ोतरी का भी दावा किया. अमित शाह ने कहा कि भारत में वैश्विक स्तर पर कई क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ा है और उत्तर प्रदेश भी इस बदलाव का हिस्सा बन रहा है. उन्होंने यूपी के डिफेंस कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में रक्षा उत्पादन की क्षमता विकसित हो रही है.

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश से करीब दो लाख करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात हो रहा है. उन्होंने कहा कि यूपी के उत्पादों की गुणवत्ता, सप्लाई चेन और उद्यमियों की विश्वसनीयता को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है. सीएम योगी ने कहा कि पिछले चार साल में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ने उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में अपनी जगह बनाई है.

Read More भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कदम: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 120 kmph की रफ्तार पर सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्री सेवा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस साल ट्रेड शो में पहले के मुकाबले ज्यादा देशों के खरीदार और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, दुनिया के बाजार में उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ नए जमाने के उत्पादों और तकनीक की भी मांग बढ़ रही है. उनके मुताबिक, राज्य सरकार ने पारंपरिक हुनर को तकनीक, बेहतर डिजाइन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से जोड़ने पर जोर दिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की ताकत उसकी परंपरा और स्थानीय हुनर में है. उन्होंने कहा कि जो अपनी जड़ों से जुड़कर दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है, दुनिया उसे फॉलो करती है. योगी ने ट्रेड शो को परंपरा और तकनीक, विरासत और इनोवेशन तथा हुनर और बाजार को जोड़ने वाला मंच बताया. उन्होंने कहा कि सरकार ने गांवों और जिलों में मौजूद पारंपरिक कौशल की पहचान कर उसे बाजार से जोड़ने की दिशा में काम किया है.

Read More असम में बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाने के लिए आगे आया एयर इंडिया एक्सप्रेस: एनजीओ (NGOs) के लिए कार्गो शुल्क पूरी तरह माफ