मुंबई : कोलाबा में दीवार से टकराई बाइक... दो सगे भाइयों की मौत !
Mumbai: Bike crashes into wall in Colaba... two brothers killed!
दोनों कफ परेड के गणेश मूर्ति नगर इलाके में रहते थे। उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के पिपरी गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, हादसा 23 सितंबर की सुबह करीब 4:45 से 5 बजे के बीच नानाभाई मूसा मार्ग के उत्तर दिशा वाले हिस्से में हुआ। सुमित TVS Raider (MH 01 FK 3556) मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि उसका छोटा भाई संजू पीछे बैठा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गैंगोट्री बिल्डिंग की कंपाउंड वॉल से जा टकराई।
मुंबई। कोलाबा इलाके में बुधवार तड़के तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक इमारत की कंपाउंड वॉल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय सुमित सतवन वाल्मीकि और उसके 15 वर्षीय छोटे भाई संजू सतवन वाल्मीकि के रूप में हुई है।
दोनों कफ परेड के गणेश मूर्ति नगर इलाके में रहते थे। उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के पिपरी गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, हादसा 23 सितंबर की सुबह करीब 4:45 से 5 बजे के बीच नानाभाई मूसा मार्ग के उत्तर दिशा वाले हिस्से में हुआ। सुमित TVS Raider (MH 01 FK 3556) मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि उसका छोटा भाई संजू पीछे बैठा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गैंगोट्री बिल्डिंग की कंपाउंड वॉल से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाइयों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जी.टी. अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के जरिए मौत के सही कारण की पुष्टि की जाएगी। हादसे की सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए नमूने एकत्र किए।