भिवंडी : 8.46 करोड़ की कारोबारी धोखाधड़ी, कंपनी संचालकों पर केस... 2.50 करोड़ के चेक दिए; 9 बाउंस, 4.5 करोड़ चुकाने का लिखित वादा भी बेअसर
Bhiwandi: Business fraud worth ₹8.46 crore; case registered against company operators... Cheques worth ₹2.50 crore issued; 9 bounced, and a written promise to pay ₹4.5 crore also proved futile.
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता गौरव अनिल सिंघल (41) की आरोपियों से अगस्त 2024 में पहचान हुई थी। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों की कंपनी को कच्चा माल खरीदने के लिए पूंजी की जरूरत थी। इसके बाद शिकायतकर्ता की कंपनी ने कच्चा माल खरीदकर APRAN Enterprises Pvt. Ltd. और उसकी सहयोगी कंपनियों को बेचने का कारोबारी समझौता किया। इसके बदले शिकायतकर्ता की कंपनी को 2.25 प्रतिशत कमीशन मिलना था और माल की रकम चुकाने के लिए आरोपियों को निर्धारित समय दिया गया था।
भिवंडी : नारपोली थाना क्षेत्र में कारोबारी लेनदेन के नाम पर करीब 8.46 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कच्चा माल खरीदने के लिए पूंजी की जरूरत बताकर कारोबार में शामिल होने और बाद में माल की रकम का भुगतान नहीं करने का आरोप है। शिकायत के आधार पर नारपोली पुलिस ने APRAN Enterprises Pvt. Ltd. और उसके तीन संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता गौरव अनिल सिंघल (41) की आरोपियों से अगस्त 2024 में पहचान हुई थी। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों की कंपनी को कच्चा माल खरीदने के लिए पूंजी की जरूरत थी। इसके बाद शिकायतकर्ता की कंपनी ने कच्चा माल खरीदकर APRAN Enterprises Pvt. Ltd. और उसकी सहयोगी कंपनियों को बेचने का कारोबारी समझौता किया। इसके बदले शिकायतकर्ता की कंपनी को 2.25 प्रतिशत कमीशन मिलना था और माल की रकम चुकाने के लिए आरोपियों को निर्धारित समय दिया गया था।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि शुरुआत में कारोबार सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन बाद में माल की रकम के भुगतान में टालमटोल शुरू हो गई। भुगतान के लिए आरोपियों ने 25-25 लाख रुपये के 10 चेक दिए, जिनकी कुल रकम 2.50 करोड़ रुपये थी। इनमें से केवल एक चेक का भुगतान हुआ, जबकि बाकी नौ चेक बाउंस हो गए।