लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बाइक पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य... नहीं पहनने पर कटेगा चालान
Lucknow: Helmets made mandatory for pillion riders in Uttar Pradesh... fines to be imposed for non-compliance.
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी चालान प्रणाली को अपडेट किया जा रहा है. इसके लिए 21 सितंबर की रात से ही ई-चालान बंद हैं. नए सिस्टम में पूरा डाटा ट्रांसफर होने के बाद दोबारा से ई-चालान शुरू होंगे. अधिकारियों के मुताबिक अब चालान के बेहद सख्त नियम बनाए गए हैं. इसमें उल्लंघन करने वालों पर तत्काल एक्शन हो सकेगा. वहीं बार बार उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द करने की भी प्रक्रिया शुरू हो सकेगी.
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ हो या दूर-दराज के गांव, अब बाइक पर यदि दो लोग बैठे हैं, तो दोनों को हेलमेट लगाना होगा. यदि पीछे बैठने वाल ने हेलमेट नहीं लगाया तो वाहन का चालान कट जाएगा. अभी तक यूपी में बाइक चालक के लिए ही हेलमेट अनिवार्य था, लेकिन सरकार ने हादसों में मौत के मामलों को देखते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इस व्यवस्था के तहत चालान एप को अपग्रेड किया जा रहा है.
वैसे तो सहयात्री के लिए हेलमेट काफी समय पहले ही अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन सिस्टम अपग्रेड ना होने की वजह से कुछ जिलों में ही चालान हो रहे थे. अब इस व्यवस्था को पूरे यूपी में लागू करने के लिए परिवहन विभाग ने सिस्टम को अपग्रेड करना शुरू कर दिया है. इसकी वजह से 21 सितंबर से ही ई-चालान बंद है. माना जा रहा है कि इस हफ्ते सिस्टम अपग्रेड कर एक अक्टूबर से ई-चालान दोबारा से शुरू हो जाएंगे.
परिवहन विभाग ने बीते एक साल में हुए हादसों का अध्ययन कराया है. इसमें पाया गया है कि हादसों में मौत की बड़ी वजह हेलमेट ना लगाना भी है. ऐसे में परविहन विभाग ने बाइक पर डबल चलने पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया है. यदि कोई सहयात्री हेलमेट नहीं लगाता है कि मोबाइल ऐप्स के अलावा सड़कों पर लगे आईटीएमएस कैमरों से बाइक का चालान कट जाएगा.