महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज... 'कोई वोट चोरी नहीं हुई, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हुआ है',

Maharashtra: Chief Minister Devendra Fadnavis took a dig, saying, "No votes were stolen; Rahul Gandhi's brain has been stolen."

महाराष्ट्र :  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज... 'कोई वोट चोरी नहीं हुई, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हुआ है',

मुख्यमंत्री फडणवीस बोले कि आपको प्रक्रिया में शामिल नहीं होना है, आपको केवल हंगामा खड़ा करना है। आपको पता है कि जनता आपको स्वीकार नहीं कर रही है और आपके पास मुद्दे भी नहीं हैं, इसलिए इस प्रकार के मुद्दे बनाए जा रहे हैं। मैं बहुत साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि कोई वोट चोरी नहीं हुई है, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है। और जब उनका दिमाग चोरी हो गया है, तो मैं प्रधानमंत्री जी से निवेदन करना चाहता हूं कि ऐसी कोई कमेटी भी बनाई जाए, जो उनका दिमाग ढूंढकर उन्हें वापस ला दे, ताकि वे देशहित में बात करें, सही बात करें और सच्ची बात करें।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने SIR को लेकर हो रहे विवाद मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज (रविवार को) राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम फडणवीस ने कहा कि मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में जिन क्षेत्रों में SIR के कारण बड़े पैमाने पर वोट कम हुए, ऐसे कम से कम 15 क्षेत्र हैं जहां TMC जीतकर आई।

अगर SIR के जरिए भाजपा-विरोधी वोटों को हटाया गया, तो फिर उन क्षेत्रों में TMC कैसे जीतकर आई? जहां तक SIR का सवाल है, इसमें सभी को अवसर मिलता है। हर राजनीतिक दल प्रत्येक बूथ पर अपना बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर सकता है और BLA को आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार है। इतना ही नहीं फडणवीस ने ये भी कह दिया कि कोई वोट चोरी नहीं हुई है, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है।

सीएम फडणवीस ने कहा कि आप मतदाता सूची के एक-एक पन्ने और एक-एक नाम पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अगर किसी पात्र मतदाता का नाम छूट गया है, तो आप आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं आया है, तो उस पर भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। लेकिन आप इस प्रक्रिया में कुछ करते नहीं हैं, जबकि आपको पता है कि प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया में पांच-दस प्रतिशत गड़बड़ी भी हो जाए और किसी व्यक्ति का नाम छूट जाए, तो वह व्यक्ति बाद में जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

मुख्यमंत्री फडणवीस बोले कि आपको प्रक्रिया में शामिल नहीं होना है, आपको केवल हंगामा खड़ा करना है। आपको पता है कि जनता आपको स्वीकार नहीं कर रही है और आपके पास मुद्दे भी नहीं हैं, इसलिए इस प्रकार के मुद्दे बनाए जा रहे हैं। मैं बहुत साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि कोई वोट चोरी नहीं हुई है, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है। और जब उनका दिमाग चोरी हो गया है, तो मैं प्रधानमंत्री जी से निवेदन करना चाहता हूं कि ऐसी कोई कमेटी भी बनाई जाए, जो उनका दिमाग ढूंढकर उन्हें वापस ला दे, ताकि वे देशहित में बात करें, सही बात करें और सच्ची बात करें।

उन्होंने कहा कि मैं पहले से यह कहता रहा हूं कि राहुल गांधी भले ही संविधान दिखा रहे हों, लेकिन उनका प्लान और उनकी पूरी रणनीति कुछ और है। संविधान को सामने रखकर देश की तमाम संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना, उनके बारे में लोगों के मन में सवाल पैदा करना और संवैधानिक संस्थाओं से लोगों का विश्वास उठ जाए, ऐसी परिस्थिति तैयार करना उनका उद्देश्य है। ऐसी परिस्थिति पैदा करके वे देश में अराजकता यानी एनार्की लाना चाहते हैं।

Read More  मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, मुख्यमंत्री ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण