stolen
Maharashtra 

महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज... 'कोई वोट चोरी नहीं हुई, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हुआ है',

महाराष्ट्र :  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज... 'कोई वोट चोरी नहीं हुई, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हुआ है', मुख्यमंत्री फडणवीस बोले कि आपको प्रक्रिया में शामिल नहीं होना है, आपको केवल हंगामा खड़ा करना है। आपको पता है कि जनता आपको स्वीकार नहीं कर रही है और आपके पास मुद्दे भी नहीं हैं, इसलिए इस प्रकार के मुद्दे बनाए जा रहे हैं। मैं बहुत साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि कोई वोट चोरी नहीं हुई है, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है। और जब उनका दिमाग चोरी हो गया है, तो मैं प्रधानमंत्री जी से निवेदन करना चाहता हूं कि ऐसी कोई कमेटी भी बनाई जाए, जो उनका दिमाग ढूंढकर उन्हें वापस ला दे, ताकि वे देशहित में बात करें, सही बात करें और सच्ची बात करें।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर के घर 2.65 की चोरी, मुंबई के खार वाले फ्लैट से गोल्ड और डायमंड गायब

मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर के घर 2.65 की चोरी, मुंबई के खार वाले फ्लैट से गोल्ड और डायमंड गायब महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से 5 साल में 2.65 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, शिवसेना शिंदे गुट के एमएलसी और महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से पिछले 5 साल में 2.7 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी हुई है। चोरी गए सामान में 100 ग्राम का सोने का बिस्किट, हीरे जड़े सोने के कंगन, हीरे जड़ी सोने की अंगूठी, पांच हीरे के हार, हीरे की अंगूठियां, चांदी के गिलास, चांदी की थालियां और लोटे शामिल हैं। साथ ही नकद पैसे भी चोरी हुए हैं।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : बिजली के खंभे से बोल्ट और तांबे के तार चोरी... 3 करोड़ की संपत्ति पर चोरों का हाथ साफ

मुंबई : बिजली के खंभे से बोल्ट और तांबे के तार चोरी... 3 करोड़ की संपत्ति पर चोरों का हाथ साफ अधिकारियों का कहना है कि यदि यह गड़बड़ी समय पर पकड़ में नहीं आती तो खंभा चलती गाड़ियों पर गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका थी। मार्च 2024 से अब तक 3 करोड़ रुपये की चोरी इस घटना ने मुंबई कोस्टल रोड पर महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मार्च 2024 में कोस्टल रोड के शुरू होने के बाद से अब तक यहां से करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण और अन्य सामग्री चोरी हो चुकी है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई के स्मार्ट चोर की अनोखी दुकान, कांदिवली से चुराए फल मीरा रोड पर बेचता था; पुलिस ने दबोचा

मुंबई के स्मार्ट चोर की अनोखी दुकान, कांदिवली से चुराए फल मीरा रोड पर बेचता था; पुलिस ने दबोचा मुंबई पुलिस ने एक अनोखे फल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो आधी रात को कांदिवली पूर्व इलाके की सड़क किनारे की फलों की दुकानों को निशाना बनाकर महंगे फल चुराता और उन्हें 30 किलोमीटर दूर मीरा रोड ले जाकर अपनी दुकान पर बेचता था। आरोपी की पहचान रवि चौरसिया (28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चौरसिया कई महीनों से यह सिलसिला चला रहा था। वह रात के अंधेरे में ऑटो-रिक्शा से रेकी करता, बंद पड़ी फलों की दुकानों या हाथगाड़ियों को तोड़कर सबसे महंगे फल थोक मात्रा में उठाता और भाग जाता था।
Read More...

Advertisement