मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रोटेस्ट में आए बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा... अस्पताल में तोड़ा दम

Elderly man suffers heart attack at CJP protest in Mumbai's Shivaji Park... passes away in hospital.

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रोटेस्ट में आए बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा...  अस्पताल में तोड़ा दम

तेज धूप और भीड़ के बीच, शाम 5 बजे के करीब उनके सीने में तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और उनके साथियों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि बिना पुलिस अनुमति के आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे हुए थे, जहां इस दुखद घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

 

मुंबई। मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे धरने में शामिल होने आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ठाणे के रहने वाले गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई के रूप में हुई है।

बता दें कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में प्रदर्शन बुलाया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पिल्लई शाम करीब 4:30 बजे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। तेज धूप और भीड़ के बीच, शाम 5 बजे के करीब उनके सीने में तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और उनके साथियों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि बिना पुलिस अनुमति के आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे हुए थे, जहां इस दुखद घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।



Read More मुंबई : कोलाबा में दीवार से टकराई बाइक... दो सगे भाइयों की मौत !

Tags: ​