उत्तर प्रदेश : श्रावस्ती में मामूली विवाद में 11 माह के मासूम पर फेंका खौलता दूध... हालत गंभीर
Uttar Pradesh: Boiling milk thrown at an 11-month-old infant following a minor dispute in Shravasti... condition critical.
गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस की एक महिला ने गुस्से में आकर 11 माह के मासूम बच्चे पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया. गर्म दूध बच्चे के शरीर पर गिरते ही वह बुरी तरह झुलस गया और दर्द से चीखने लगा. मासूम की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया.
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा लाल बोझी गांव में मामूली विवाद के दौरान 11 माह के मासूम बच्चे पर पड़ोस में रहने वाली महिला पर खौलता हुआ दूध फेंकने का आरोप लगा है. गर्म दूध की चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई.
जानकारी के मुताबिक, गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस की एक महिला ने गुस्से में आकर 11 माह के मासूम बच्चे पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया. गर्म दूध बच्चे के शरीर पर गिरते ही वह बुरी तरह झुलस गया और दर्द से चीखने लगा. मासूम की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया.
घटना के बाद बच्चे के परिजन उसे लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मासूम का प्राथमिक उपचार शुरू किया. चिकित्सकों ने बच्चे के शरीर पर गर्म दूध से हुए झुलसने की गंभीरता को देखते हुए इलाज किया. परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर मासूम के ऊपर खौलता दूध फेंकने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि विवाद के दौरान महिला ने बच्चे को भी निशाना बनाया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के बाद परिवार की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है.
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने घटना को लेकर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना किस परिस्थिति में हुई, यह जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस आरोपों की भी जांच कर रही है. वहीं यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.


