bullet
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई : हाईवे के ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! मुंबई-हैदराबाद रूट पर बनेगा नया स्टेशन, बारामती, सोलापुर समेत 10 शहर होंगे कवर
Published On
By Online Desk
मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना में 10 रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इस परियोजना को लेकर नया अपडेट आया है. जिसमें एक प्रमुख रेलवे स्टेशन पुणे के पास लोनी में नेशनल हाईवे-65 के ठीक ऊपर बनाया जाएगा. यानि बुलेट ट्रेन अब हाईवे के ठीक ऊपर से गुजरेगी. इस परियोजना से 14 घंटे का सफर महज 2 घंटे 55 मिनट में पूरा हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद 2 बड़े राज्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच की दूरी मिनटों में सिमट जाएगी. इस प्रोजेक्ट में नवी मुंबई, बारामती, सोलापुर जैसे 10 बड़े शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेज, समुद्र के नीचे दूसरी टीबीएम ने भी शुरू की सुरंग की खोदाई
Published On
By Online Desk
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में महाराष्ट्र में ठाणे क्रीक (संकरी समुद्री खाड़ी) के नीचे रेल सुरंग बनाने के लिए दूसरी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ने खोदाई का काम शुरू कर दिया। इस काम को अंजाम दे रही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, टीबीएम ने सावली (घंसोली) से विक्रोली की ओर खोदाई का काम शुरू किया। यह बुलेट ट्रेन परियोजना के 10 किलोमीटर लंबे भूमिगत हिस्से का भाग है, जिसमें सात किलोमीटर का सबसे अहम हिस्सा ठाणे क्रीक के समुद्र तल के नीचे बनेगा। यह किसी भी रेल गलियारे के लिए देश की पहली समुद्र के नीचे बनी सुरंग होगी। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में आया एक और रोड़ा, ₹40 हजार करोड़ के एक्स्ट्रा बोझ से रुक सकता है काम
Published On
By Online Desk
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर ने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने 'लैंड एक्विजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी' द्वारा जमीन के मुआवजे में बढ़ोतरी के आदेश के बाद 1.1 लाख करोड़ रुपये के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की लागत में भारी बढ़ोतरी की आशंका जताई है। मुंबई : अहमदाबाद–दिल्ली रेलवे लाइन के समानांतर बन रहा है बुलेट ट्रेन का 480 मीटर लंबा ब्रिज
Published On
By Online Desk
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत अहमदाबाद के साबरमती नदी पर 36 मीटर ऊंचा लगभग 118 फीट (12 मंजिला इमारत जितना) ब्रिज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि यह 480 मीटर लंबा पुल पश्चिम रेलवे की अहमदाबाद–दिल्ली मुख्य लाइन के समानांतर बनाया जा रहा है। रणनीतिक रूप से साबरमती और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित यह पुल साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर है। 
