मुंबई : सड़क मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से  व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Mumbai: Man seriously injured after falling into a pit dug for road repair

मुंबई : सड़क मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से  व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

बोरीवली पूर्व इलाके में सड़क मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी चार पसलियां टूट गईं और गर्दन में गंभीर चोट आई। इलाज के बाद पीड़ित ने सड़क मरम्मत का काम कर रहे ठेकेदार और संबंधित कंपनी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

मुंबई : बोरीवली पूर्व इलाके में सड़क मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी चार पसलियां टूट गईं और गर्दन में गंभीर चोट आई। इलाज के बाद पीड़ित ने सड़क मरम्मत का काम कर रहे ठेकेदार और संबंधित कंपनी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

 

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

इलाज में हुए छह लाख रुपये खर्च
कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना पिछले वर्ष दिसंबर में हुई थी। एग्रीगेटर कैब चालक परमानंद मौर्य (46) हाल ही में अपनी चोटों से उबरने के बाद बुधवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। पीड़ित के अनुसार, कार्टर रोड नंबर 7 पर सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन वहां किसी भी प्रकार के चेतावनी संकेत, बैरिकेड या सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। अपने घर जाते समय वह अनजाने में उस गड्ढे में गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिकायत में बताया गया है कि उनके इलाज पर करीब छह लाख रुपये का खर्च आया।

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी (एफआईआर) में ठेकेदार कंपनी बीएससीपीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संस्थापक मानव शाह, अध्यक्ष प्रदीप पांडे और ठेकेदार यश मेहता समेत कुल चार लोगों के नाम शामिल हैं। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया